[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

0
रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाजीपुर. रामनवमी व वासंतिक नवरात्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट दिख रहा है. रामनवमी के अवसर पर बुधवर को निकलने वाली भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा व झांकी को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है. विभिन्न जगहों पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती की गयी है. जुलूस के दौरान ड्रोन कैमरा से पल-पल की गतिविधि पर नजर रखी जायेगी. साथ ही इसकी वीडियोग्राफी भी करायी जायेगी. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जुलूस के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन संख्ती से कराने के लिए भी प्रशासन ने पुख्ता तैयारी कर रही है. सोमवार को डीएम यशपाल मीणा व एसपी हरकिशोर राय ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ शहर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

वहीं वैशाली पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के लिए एडवाइजरी जारी की है. साथ ही लोगों से गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने की अपील की है. एसपी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता का अनुपालन करते हुए रामनवमी पर्व पर निकलने वाली सभी शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से निकालने की अपील की है. साथ ही आदर्श आचार संहिता के आलोक में एसडीओ से लाइसेंस निकाल कर ही जिले में निकलने वाली सभी तरह की झांकी, जुलूस व शोभायात्रा निकालने का निर्देश दिया है. सभी तरह की शोभायात्रा व जुलूस में डीजे के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाते हुए इसका इस्तेमाल करने पर डीजे संचालक एवं झांकी समिति पर प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी दी गयी है. जुलूस में तलवार, आग्नेयास्त्र, तीर-धनुष, लाठी-भाला, गंडासा या अन्य कोई हथियार का सार्वजनिक प्रदर्शन भी पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है. किसी भी तरह की भड़काऊ गतिविधि या टिप्पणी तथा हुड़दंग मचाने पर भी सख्त कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel