[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर hajipur news. गैस सिलिंडर में हुए रिसाव से घर में लगी आग, लाखों की संपति राख

hajipur news. गैस सिलिंडर में हुए रिसाव से घर में लगी आग, लाखों की संपति राख

0
hajipur news. गैस सिलिंडर में हुए रिसाव से घर में लगी आग, लाखों की संपति राख

बिदुपुर. प्रखंड की बाजीतपुर सैदात पंचायत के गोविंदपुर वार्ड संख्या पांच में शनिवार को एक घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से हुए रिसाव के कारण अचानक आग लग गई. स्थानीय लोग जब तक मौके पर जुटते, तब तक आग की चपेट में आकर लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई. ग्रामीणों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी और घर में लगे मोटर व हैंडपंप की मदद से आग बुझाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि सभी प्रयास विफल रहे.

पीड़ित संजय भगत ने बताया कि खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव हुआ, जिससे घर में अचानक आग लग गई. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने बिदुपुर थाना पुलिस और अंचल कार्यालय को दी. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. अगलगी की इस घटना में घर में रखी करीब तीन लाख रुपये नकद, पलंग, टीवी, फ्रिज, बक्सा, पंखा, मोबाइल, आभूषण सहित अन्य घरेलू सामान धू-धू कर जल गए. आग की भयावहता इतनी अधिक थी कि आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना रहा.

मुआवजे की मांग

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सरपंच धर्मेंद्र चौरसिया, मुखिया सुनील कुमार, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि दयानंद भगत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए. सरपंच धर्मेंद्र चौरसिया ने पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग से उचित मुआवजा देने की मांग की. इस मामले में पीड़ित संजय भगत ने थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी को आवेदन देकर आपदा से मिलने वाली सरकारी सहायता की मांग की है. हालांकि, घटना दिन में होने के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. इस संबंध में अंचलाधिकारी करिश्मा कुमारी ने बताया कि घर में आग लगने की सूचना मिली है. राजस्व कर्मचारी के जांच प्रतिवेदन के आधार पर पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel