[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर Hajipur News:डिस्ट्रीब्यूटर से हथियार के बल पर लूटे 86 हजार रुपये

Hajipur News:डिस्ट्रीब्यूटर से हथियार के बल पर लूटे 86 हजार रुपये

0
Hajipur News:डिस्ट्रीब्यूटर से हथियार के बल पर लूटे 86 हजार रुपये

हाजीपुर. नगर थाना क्षेत्र के मेदनीमल मुहल्ले में बाइक सवार बदमाशों ने पारले-जी के एजेंसी संचालक से हथियार का भय दिखा कर 86 हजार रुपये लूट लिये. पीड़ित एजेंसी संचालक गुदरी बाजार स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर पीड़ित से पूछताछ के आधार पर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गयी. इस संबंध में पीड़ित एजेंसी संचालक नगर थाना क्षेत्र के मीनापुर जगदंबा स्थान निवासी राजेश्वर साह के पुत्र रंजन कुमार ने बताया है कि बीते सोमवार की देर शाम आठ बजे के करीब वह गुदरी बाजार स्थित अपनी दुकान पारले-जी डिस्ट्रीब्यूटर एजेंसी बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान जैसे ही मेदनीमल मुहल्ले में पहुंचे ही थे कि पीछे से एक बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक रोक कर पिस्टल तान दी तथा बाइक के आगे टंगे थैले से रुपये एवं मोबाइल तथा बाइक की चाबी छीन कर कटरा मुहल्ले की तरफ भाग निकले. घटना के बाद उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी. जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर आवश्यक पूछताछ के बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने तथा बदमाशों की पहचान करने में जुट गये. बताया गया कि बदमाशों ने पीड़ित का मोबाइल कटरा मुहल्ले में सड़क पर फेंक दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मेदनीमल मुहल्ले में बाइक सवार बदमाशों ने एक बिस्कुट एजेंसी के संचालक से 86 हजार रुपये लूट लिये थे. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर ली गयी है. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel