[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर hajipur news. राघोपुर में देसी शराब की छह भट्ठियां की गयीं ध्वस्त

hajipur news. राघोपुर में देसी शराब की छह भट्ठियां की गयीं ध्वस्त

0
hajipur news. राघोपुर में  देसी शराब की छह  भट्ठियां की गयीं ध्वस्त

राघोपुर. विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा के निर्देशानुसार रूस्तमपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर सुकुमारपुर दियारा में संचालित शराब की छह भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. भट्ठियों के समीप से करीब 30 हजार लीटर कच्चा जावा एवं शराब बनाने का उपकरण बरामद किया गया. मिली जानकारी के अनुसार रुस्तमपुर थाना अध्यक्ष कुमार अभिषेक को गुप्त सूचना मिली थी कि सुकुमारपुर दियारा गंगा नदी के किनारे में के देशी शराब का कारोबार किया जा रहा है. सूचना मिलते ही रुस्तमपुर थाना अध्यक्ष कुमार अभिषेक के नेतृत्व में एक टीम सुकुमारपुर दियारा क्षेत्र पहुंच कर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान दियारा क्षेत्र में चल रही देशी शराब की छह भट्टीयों को ध्वस्त किया गया, हालांकि पुलिस के आने की भनक लगते ही शराब धंधेबाज मौके से फरार हो चुके थे. छापेमारी के दौरान इन दौरान इन भट्टियों के समीप से करीब 30 हजार लीटर कच्चा जावा एवं शराब बनाने का उपकरण बरामद किया गया. जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया. अध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया कि शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए नदी के किनारे विशेष अभियान चलाया जा रहा है. देशी शराब भट्टीयों का संचालन करने वाले तस्कर की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. बीते दिनों सुकुमारपुर दियारा, पुरुषोत्तमपुर, जफराबाद टोंक दियारा में छापेमारी कर दर्जनों देशी शराब की भट्टी ध्वस्त कर हजारों लीटर कच्चा जावा नष्ट किया गया है. पुलिस यह अभियान लगातार चला रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel