[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर पूर्व मध्य रेल के 43 स्टेशनों पर लगाये गये 127 एटीवीएम मशीन, जल्द लगेंगे 40 और एटीवीएम

पूर्व मध्य रेल के 43 स्टेशनों पर लगाये गये 127 एटीवीएम मशीन, जल्द लगेंगे 40 और एटीवीएम

0
पूर्व मध्य रेल के 43 स्टेशनों पर लगाये गये 127 एटीवीएम मशीन, जल्द लगेंगे 40 और एटीवीएम

हाजीपुर. यात्रियों को आसानी से टिकट उपलब्ध कराने के लिए स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाये जा रहे हैं. इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेल के 43 प्रमुख स्टेशनों पर 127 एटीवीएम स्थापित किये गये हैं. इनमें सोनपुर मंडल के 8 स्टेशन 24 एटीवीएम, दानापुर मंडल के 13 स्टेशन पर 38 एटीवीएम, समस्तीपुर मंडल के 9 स्टेशनों पर 29 एटीवीएम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के 6 स्टेशनों पर 18 एटीवीएम तथा धनबाद मंडल के 7 स्टेशनों पर 18 एटीवीएम कार्य कर रहे हैं. इसके साथ ही जल्द ही पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों पर 40 और एटीवीएम स्थापित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. मालूम हो कि एटीवीएम के माध्यम से रेल यात्री टिकट काउंटर पर बिना लाइन में लगे अनारक्षित टिकट खरीद कर यात्रा कर सकते हैं. प्रमुख स्टेशनों पर स्वचालित अनारक्षित टिकट वेंडिंग मशीन टिकट काउंटर के आसपास स्थापित किये गये हैं. कई स्टेशनों पर ये एटीवीएम टिकट घर के अलावा स्टेशन के प्रवेश परिसर में भी स्थापित किया गया है, जिससे यात्रियों को टिकट लेने और ट्रेन पकड़ने के बीच कम समय लगेगी. एटीवीएम से प्लेटफॉर्म टिकट भी कटाया जा सकता है. ये एटीवीएम चौबीसों घंटे कार्य करती है. साथ ही इस सिस्टम में हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषा चुनने की सुविधा उपलब्ध है.

क्यूआर कोड से भी कर सकते हैं भुगतान

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशनों पर एटीवीएम के माध्यम से रेल टिकट खरीदने के लिए फैसिलिटेटर भी तैनात किये गये हैं. यात्री एटीवीएम से स्वयं टिकट बना सकते हैं या जरूरत पड़ने पर तैनात एटीवीएम फैसिलिटेटर के माध्यम से भी टिकट खरीद सकते हैं. यात्री बुकिंग कार्यालय से जारी स्मार्ट कार्ड से या एटीवीएम पर प्रदर्शित क्यूआर कोड को स्कैन करके यूपीआइ के माध्यम से किराये का भुगतान किया जा सकता है.

इन स्टेशनों पर उपलब्ध है एटीवीएम सुविधा

सोनपुर मंडल के हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, खगडि़या, सोनपुर, मानसी, नवगछिया, बेगुसराय स्टेशनों पर 24 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन उपलब्ध हैं. वहीं दानापुर मंडल के पटना, राजेंद्रनगर, दानापुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, मोकामा, जहानाबाद, दिलदारनगर, पटना साहिब, झाझा, बिहार शरीफ, लखीसराय स्टेशनों पर कुल 38 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन उपलब्ध हैं. इसी तरह समस्तीपुर मंडल के समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, बेतिया, बापूधाम मोतिहारी, मधुबनी, नरकटियागंज, सीतामढ़ी स्टेशनों पर 29 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन उपलब्ध हैं. धनबाद मंडल के धनबाद, कोडरमा, डालटनगंज, नेसुब गोमो, गढ़वा रोड, पारसनाथ, सिगरौली स्टेशनों पर 18 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन उपलब्ध हैं. वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, अनुग्रह नारायाण रोड एवं भभुआ रोड स्टेशनों पर 18 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन उपलब्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel