[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बस रिलीज कराने के नाम पर मांगे थे 10 हजार, महिला सब इंस्पेक्टर को 3 साल की सजा और जुर्माना भी

बस रिलीज कराने के नाम पर मांगे थे 10 हजार, महिला सब इंस्पेक्टर को 3 साल की सजा और जुर्माना भी

0
बस रिलीज कराने के नाम पर मांगे थे 10 हजार, महिला सब इंस्पेक्टर को 3 साल की सजा और जुर्माना भी

हाजीपुर से अभिषेक शाश्वत की रिपोर्ट
Hajipur Bribery Case: हाजीपुर नगर थाना में तैनात रहीं तत्कालीन महिला सब इंस्पेक्टर पूनम कुमारी को भ्रष्टाचार के मामले में विशेष निगरानी अदालत ने दोषी करार देते हुए तीन वर्ष के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है. अदालत ने यह भी स्पष्ट किया है कि जुर्माना राशि जमा नहीं करने पर दोषी को अतिरिक्त तीन महीने का साधारण कारावास भुगतना होगा.

14 नवंबर 2024 को हुई थी कार्रवाई

यह मामला 14 नवंबर 2024 का है. आरोप है कि तत्कालीन महिला सब इंस्पेक्टर पूनम कुमारी ने नितेश बस सर्विस के प्रबंधक पंकज कुमार द्विवेदी से बस संख्या BR-31P 5778 को डीटीओ कार्यालय से रिलीज कराने के लिए आवश्यक पत्राचार के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी.

शिकायत के बाद निगरानी टीम ने बिछाया जाल

शिकायत मिलने के बाद विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने जाल बिछाया. कार्रवाई के दौरान हाजीपुर स्थित उनके निजी आवास से उन्हें रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद उनके खिलाफ एसवीयू थाना कांड संख्या 06/2024 दर्ज किया गया.

Image 1264
पुरानी तस्वीर

Also Read: सीवान में सिपाही भर्ती परीक्षा आज, 15 केंद्रों के 200 मीटर दायरे में लागू रहेगा धारा 163, इतने अभ्यर्थी शामिल होंगे

विशेष अदालत ने सुनाई सजा

मामले की सुनवाई पटना स्थित विशेष न्यायाधीश (विजिलेंस) अतुल कुमार सिंह की अदालत में हुई. अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने पूनम कुमारी को दोषी करार देते हुए तीन वर्ष के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई. अदालत ने आदेश में कहा कि जुर्माना अदा नहीं करने पर दोषी को अतिरिक्त तीन महीने का साधारण कारावास भुगतना होगा.

Image 1266
सांकेतिक तस्वीर

पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना मामला

गिरफ्तारी के बाद से ही पूनम कुमारी न्यायिक हिरासत में थीं. भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी इकाई की इस कार्रवाई और अदालत के सख्त फैसले के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है. विभाग में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा आज: हाजीपुर के 12 सेंटरों पर कड़े इंतजाम, जानें रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी नियम

Previous article वर्कआउट में खूब पसीना आया, फिर भी नहीं घटा फैट? जानें असली वजह
Next article भरत तिवारी एनकाउंटर: जगदीशपुर SDPO हटाए गए, पंकज मिश्रा को नियुक्त किया
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel