[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार हज पर जाना है तो जल्द करें आवेदन, 20 जुलाई आखिरी तारीख, जानें जरूरी दस्तावेज और नियम

हज पर जाना है तो जल्द करें आवेदन, 20 जुलाई आखिरी तारीख, जानें जरूरी दस्तावेज और नियम

0
हज पर जाना है तो जल्द करें आवेदन, 20 जुलाई आखिरी तारीख, जानें जरूरी दस्तावेज और नियम
AI जेनरेटेड फोटो

मोतिहारी से इन्तेजारुल हक की रिपोर्ट

Haj 2027 Registration: अगले वर्ष हज यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे जायरीन के लिए अच्छी खबर है. अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रा 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक आवेदक 20 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं. निर्धारित तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर सहित पूरे देश में E-Rickshaw बीच सड़क पर क्यों हो रहे हैं बंद? जानिए इसके पीछे की पूरी सच्चाई

वेबसाइट और मोबाइल ऐप से कर सकते हैं आवेदन

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी है. जायरीन हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट या HAJ SUVIDHA मोबाइल ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करते समय सभी जानकारी सही और दस्तावेज स्पष्ट रूप से अपलोड करना आवश्यक होगा.

आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरी

हज-2027 के लिए आवेदन करते समय कुछ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे.

  • मशीन-पठनीय भारतीय अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट, जिसकी वैधता कम से कम 31 दिसंबर 2027 तक हो.
  • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो.
  • बैंक पासबुक या कैंसल चेक.
  • पते का प्रमाण.

हज कमेटी ने आवेदकों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेज तैयार रखें, ताकि प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.

रजिस्ट्रेशन कैसे करें Step-By-Step

Jul 3 2026 11 18 40 Am
हज पर जाना है तो जल्द करें आवेदन, 20 जुलाई आखिरी तारीख, जानें जरूरी दस्तावेज और नियम 3

जुलाई के अंतिम सप्ताह में होगी कुर्राह

ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होने के बाद हज कमेटी उनकी जांच करेगी. इसके बाद जुलाई के अंतिम सप्ताह में डिजिटल रैंडम लॉटरी (कुर्राह) निकाली जाएगी.

इस प्रक्रिया में चयनित आवेदकों को अस्थायी रूप से हज यात्रा के लिए चुना जाएगा.

ये भी पढ़ें: मोबाइल टावर लगाने की प्रक्रिया तेज, लंबित आवेदनों का निपटारा 30 सितंबर तक अनिवार्य

चयनित होने पर जमा करनी होगी अग्रिम राशि

हज कमेटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार अस्थायी रूप से चयनित प्रत्येक जायरीन को 1,52,300 रुपये की अग्रिम राशि जमा करनी होगी. इसके बाद आगे की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी.

पूर्वी चंपारण से हर वर्ष जाते हैं सैकड़ों जायरीन

पूर्वी चंपारण जिले से हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग हज यात्रा पर जाते हैं. मोतिहारी शहर की जामा मस्जिद स्थित अंजुमन इस्लामिया और ढाका में हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं, जहां यात्रा से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी जाती है.

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से हज यात्रियों का मेडिकल परीक्षण कराया जाता है और आवश्यक टीकाकरण भी किया जाता है, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो.

आवेदन से पहले रखें इन बातों का ध्यान

हज कमेटी ने सभी इच्छुक जायरीन से समय रहते आवेदन करने की अपील की है. आवेदन भरने से पहले पासपोर्ट की वैधता, बैंक विवरण और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच अवश्य कर लें. सही जानकारी के साथ समय पर आवेदन करने से प्रक्रिया आसान होगी और किसी प्रकार की तकनीकी या दस्तावेज संबंधी समस्या से बचा जा सकेगा.

ये भी पढ़ें: मैरिज ऐप पर हुई दोस्ती ने बर्बाद कर दी जिंदगी, प्यार, गेमिंग और निवेश के जाल में युवक से 40 लाख की साइबर ठगी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel