[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना नौकरियों में स्थानीय आरक्षण पर विचार करेगी सरकार- विजेंद्र प्रसाद

नौकरियों में स्थानीय आरक्षण पर विचार करेगी सरकार- विजेंद्र प्रसाद

0
नौकरियों में स्थानीय आरक्षण पर विचार करेगी सरकार- विजेंद्र प्रसाद

पटना : राज्य सरकार प्रदेश की सरकारी नौकरियों में स्थानीय आरक्षण प्रक्रिया को लागू कर सकती है. विधानसभा में स्थानीय आरक्षण के ध्यानाकर्षण सूचना के जवाब में ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राज्य में पूर्व से ही 60% आरक्षण का प्रावधान लागू है. उन्होंने बताया कि सरकार के पास यह सूचना दी जाये कि राज्य की सरकारी नौकरियों व शैक्षणिक संस्थाओं में नामांकन को लेकर दूसरे राज्यों में क्या प्रावधान है. अगर इस प्रकार का कोई प्रावधान होगा, तो राज्य सरकार इस पर विचार करेगी.

विस में राजद के भोला यादव सहित अन्य सदस्यों द्वारा आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में राज्य की सरकारी नौकरियों व शैक्षणिक संस्थाओं में स्थानीय अभ्यर्थियों के लिए 75-100% तक आरक्षण को लेकर ध्यानाकर्षण लाया गया था. सामान्य प्रशासन के प्रभारी मंत्री के रूप में विजेंद्र प्रसाद यादव ने राज्य में किये गये आरक्षण के प्रावधानों की जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि बिहार अधिनियम-3-2003 के अनुसार राज्य के पदों व सेवाओं में अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए 50% तक आरक्षण का प्रावधान किया गया है. इसी प्रकार से बिहार अधिनियम-16-2003 के अनुसार शैक्षणिक संस्थाओं में एससी, एसटी, ओबीसी के अभ्यर्थियों के लिए 50% तक नामांकन का प्रावधान किया गया है. ऐसे में फिलहाल 90% आरक्षण के प्रावधान की आ‌वश्यकता नहीं है.

डोमिसाइल पॉलिसी झारखंड में लागू : विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि पड़ोसी राज्य झारखंड में डोमिसाइल पॉलिसी लागू कर दी गयी है. इसके अनुसार स्थानीय अभ्यर्थियों को 100% आरक्षण का प्रावधान किया गया है. उन्होंने बताया कि बिहार से पलायन करनेवाले लोगों में 50% लोग रोजगार के लिए बाहर जा रहे हैं.

डॉक्टर व ग्रेड-ए नर्सों की होगी बहाली

पटना. राज्य के अस्पतालों में रिक्त पदों पर विशेषज्ञ व सामान्य चिकित्सकों के पदों पर जल्द नियुक्ति की जायेगी. साथ ही ग्रेड-ए की रिक्त 9130 पदों पर भी नियुक्ति पूरी की जायेगी. विस में अल्पसूचित प्रश्न के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि 31 मार्च तक चिकित्सकों व ग्रेड-ए नर्सों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी. इस संबंध में बिहार तकनीकी चयन आयोग की ओर से कार्रवाई की जा रही है. राजद सदस्य शिवचंद्र राम के प्रश्न के जवाब में बताया कि राज्य में चिकित्सा पदाधिकारियों के कुल स्वीकृत बल 10,069 है.

राज्य सरकार पूरा काम ही कर रही ऑउटसोर्स : आलोक मेहता : राजद के आलोक मेहता ने कहा कि सरकार यहां के युवाओं को नौकरी या रोजगार नहीं दे रही है. सभी सरकारी कामों को ऑउटसोर्स पर दिया जा रहा है. सरकार नौजवानों को नौकरी देने से भागती है. अगर वह यहां के युवाओं की चिंता करती है, तो उसे डोमिसाइल कानून बनाकर लागू करना चाहिए.

Previous article राजद के गार्जियन हैं जगदा बाबू, तेज तो अभी बच्चा है
Next article जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन : गांधी मैदान आम लोगों के लिए बंद, सुरक्षा के होंगे पुख्ता प्रबंध
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel