[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज छह साल तक साथ रहने के बाद शादी से इंकार किया, केस उठाने का बना रहा दबाव

छह साल तक साथ रहने के बाद शादी से इंकार किया, केस उठाने का बना रहा दबाव

0
छह साल तक साथ रहने के बाद शादी से इंकार किया, केस उठाने का बना रहा दबाव
गोपालगंज कोर्ट.

Gopalganj News : हरियाणा के बिलासपुर में छह साल तक पति-पत्नी की तरह रहने के बाद युवक ने धोखा दे दिया. अब युवती इंसाफ के लिए कानूनी जंग लड़ रही. मामले की सुनवाई जिला जज छह की कोर्ट में हो रहा. सेशन ट्रायल में गवाही देने आयी युवती को धोखेबाज प्रेमी ने चार-पांच लोगों के साथ घेरकर गाली-गलौज करते हुए केस वापस लेने व गवाही देने पर तेजाब से हमला कर बर्बाद कर देने की धमकी दी.

गवाही देने पर धमकी दी, केस उठाने का बनाया दबाव

गवाही देने के बाद जब युवती न्यायालय से बाहर निकलीं तो कचहरी गेट के पास एक फल की दुकान के समीप आरोपी प्रेमी कन्हैया कुमार बैठा अपने 2–3 साथियों के साथ घेर लिया. गाली-गलौज करते हुए कहा कि कहा कि मेरे खिलाफ गवाही दी है. तुम्हारे चेहरे पर तेजाब डाल देंगे, जिससे तुम किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगी. पीड़िता का कहना है कि उक्त धमकी से वह काफी भयभीत हैं और उन्हें आशंका है कि अभियुक्त किसी भी समय उन पर हमला कर सकता है. नगर थाने में पीड़िता ने आवेदन दिया. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानिए… क्या है पूरा मामला

बिलासपुर के डिलीवरी कंपनी में काम करते थे दोनों भोरे थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने बताया कि वह वर्ष 2019 से हरियाणा के बिलासपुर स्थित एक डिलीवरी कंपनी में कार्य कर रही थी. उसी कंपनी में गोपालगंज जिले के श्रीपुर थाना क्षेत्र के थवई टोला निवासी चंद्रदेव बैठा, का पुत्र कन्हैया कुमार, उम्र लगभग 28 वर्ष भी कार्यरत था. युवती का आरोप है कि उसी दौरान कन्हैया कुमार ने उससे शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाए. दोनों पति-पत्नी की तरह एक ही कमरे में रहते थे. जब भी वह शादी की बात करती, कन्हैया हर बार उसे टाल देता और कुछ समय बाद शादी करने का आश्वासन देता था.

सगाई के बाद युवती ने विरोध किया

युवती के बताया कि 05 नवंबर 2025 को कन्हैया जमीन संबंधी काम का बहाना बनाकर अपने घर आया और गोपालगंज की एक अन्य लड़की से सगाई कर ली. इसकी जानकारी मिलने पर उसने कन्हैया को फोन कर पूछा, तो उसने सगाई से इनकार कर दिया. जब युवती ने सगाई की तस्वीरें कन्हैया को भेजकर पूछा, तो उसने उसे रास्ते से हट जाने तथा विरोध करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी.

जेल से जमानत पर रिहा है प्रेमी

युवती ने बताया कि जान का खतरा महसूस होने पर वह किसी तरह अपनी जान बचाकर थाने पहुंची. इसके बाद 11 नवंबर 2025 को जब वह कन्हैया के घर पहुंची, तो उसने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गया. उसके बाद थाने में केस दर्ज करायी थी पुलिस उसे अरेस्ट कर जेल भेजी थी. जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद केस उठा लेने की धमकी दे रहा.

Also Read: बिहार में होगा 6000 करोड़ रुपये का निवेश, लगेंगी 29 फैक्ट्रियां, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel