[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज दो शराब तस्करों को स्पिरिट और शराब के साथ किया गया गिरफ्तार

दो शराब तस्करों को स्पिरिट और शराब के साथ किया गया गिरफ्तार

0
दो शराब तस्करों को  स्पिरिट और शराब के साथ किया गया गिरफ्तार

बैकुंठपुर/गोपालगंज. पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में स्प्रिट व देसी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर की गयी. पहली कार्रवाई बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में की गई. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रात्रि में गम्हारी दियारा स्थित दिनेश सिंह के पलानी के पास झाड़ी में छापेमारी की. इस दौरान बैकुंठपुर थाने के बैकुंठपुर गांव के निवास हरेंद्र महतो के पुत्र अजय महतो को 285 लीटर स्प्रिट के साथ गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार स्प्रिट का उपयोग अवैध शराब निर्माण में किये जाने की आशंका है. गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई जारी है. वहीं दूसरी कार्रवाई जगतौली ओपी क्षेत्र में की गई. गुप्त सूचना के आधार पर विश्रामपुर तीन मुहानी के पास वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने 72 लीटर देसी शराब के साथ जगतौली थाने के कुआड़ी डीह गांव के निवासी बेचू राय के पुत्र भिखम राय को गिरफ्तार किया. इस दौरान एक बाइक भी जब्त की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel