[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज सेंट्रल जेल में बंद कुख्यात अपराधी के नाम पर आभूषण व्यवसायी से मांगी पांच लाख की रंगदारी, दो गिरफ्तार

सेंट्रल जेल में बंद कुख्यात अपराधी के नाम पर आभूषण व्यवसायी से मांगी पांच लाख की रंगदारी, दो गिरफ्तार

0
सेंट्रल जेल में बंद कुख्यात अपराधी के नाम पर आभूषण व्यवसायी से मांगी पांच लाख की रंगदारी, दो गिरफ्तार

थावे. सेंट्रल जेल मुजफ्फरपुर में बंद मुन्ना मिश्रा के नाम पर जेल से रंगदारी मांगने की खबर मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गयी. आभूषण व्यवसायी से रंगदारी मांगने के मामले में थावे थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, रंगदारी कांड का खुलासा भी कर दिया है. थावे थानाध्यक्ष धीरज कुमार के मुताबिक जेल में बंद कुख्यात अपराधी बनकर दोनों अपराधियों ने आभूषण व्यवसायी से रंगदारी मांगी थी. थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान कटेया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ के नागमणि चौबे उर्फ आर्यन चौबे और श्याम दास बगही के पवन मिश्रा के रूप में की गयी है. उनलोगों के पास एक मोबाइल बरामद हुआ है. पूछताछ के बाद गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. मालूम हो कि विदेशीटोला गांव के गोविंद कुमार गुप्ता की हरि ज्वेलर्स आभूषण दुकान थावे बाजार में सेंट्रल बैंक के नीचे है. रविवार की रात में मोबाइल पर चंदा के रूप में पांच लाख रुपये की मांग कर दबाव बनाया गया. फोन करनेवाले अपराधी ने खुद को सेंट्रल जेल में बंद मुन्ना मिश्रा बताया. वहीं, पीड़ित गोविंद कुमार गुप्ता ने थावे थाने में अज्ञात के विरुद्ध रविवार को प्राथमिकी करायी थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों अपराधी नागमणि चौबे उर्फ आर्यन चौबे और पवन मिश्रा की गिरफ्तारी कटेया थाना क्षेत्र के दोनों के घर से हुई है. उन्होंने बताया कि अपराधियों ने आभूषण दुकानदार से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी. बताया जाता है कि अपराधी पवन मिश्रा के विरुद्ध कटेया में चार और भोरे में एक सहित कुल पांच मामले दर्ज हैं. वहीं कटेया थाने में चार, जिसमें तीन मारपीट और एक रंगदारी के साथ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है. वहीं भोरे थाने में एक मारपीट का मामला दर्ज है. छापेमारी के दौरान दारोगा धीरेंद्र कुमार आदि पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel