[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज gopalganj news : ट्रेस लेस हुआ शरीफ, यूपी से खाली हाथ लौटी एसआइटी

gopalganj news : ट्रेस लेस हुआ शरीफ, यूपी से खाली हाथ लौटी एसआइटी

0
gopalganj news : ट्रेस लेस हुआ शरीफ, यूपी से खाली हाथ लौटी एसआइटी
सांकेतिक तस्वीर

gopalganj news : गोपालगंज. बिहार के प्रमुख सिद्धपीठ थावे मंदिर में हुए चोरी कांड में 16 दिन बीत गये हैं. एसआइटी की टीम शरीफ के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है. सीवान के अलावा यूपी में भी छापेमारी कर पुलिस खाली हाथ लौट आयी. शरीफ ट्रेस लेस हो गया है. उसके पास कोई मोबाइल नहीं है.

मोबाइल नहीं रहने के कारण उसे ट्रेस करने में पुलिस को मुश्किल हो रही है. पिछले बुधवार को पुलिस ने शहर के अरार वार्ड संख्या 28 निवासी गुड्डन सांईं को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उसके पास से मां भवानी का चोरी हुआ कान का झुमका व दो मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिसके बाद पुलिस इस पूरे मामले में फरार अरार वार्ड संख्या 28 निवासी शरीफ सांईं की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है. शरीफ के 23 ठिकानों को पुलिस खंगाल चुकी है. अब पुलिस के अधिकारी भी मान रहे कि शरीफ की गिरफ्तारी के बाद ही ज्वेलरी की बरामदगी संभव होने के आसार हैं. वैसे पुलिस इस चोरी कांड के मास्टरमाइंड दीपक राय के दूसरे साथी मऊ के राकेश का भी ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं मिल पा रहा. ठोस लीड नहीं मिलने से पुलिस की कार्रवाई भी अब सुस्त पड़ती जा रही.

पुलिस को इनकी गिरफ्तारी के बाद नहीं मिल रही सफलता

पुलिस ने अबतक यूपी के गाजीपुर जिले के जमनिया थाने के बेटावर कला गांव के दीपक राय उर्फ दिव्यांशु को गिरफ्तार किया था. पूछताछ में उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपितों के संबंध में अहम सुराग मिले. इसके बाद पुलिस ने पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के गोविंदगंज वार्ड संख्या 12 निवासी इजमामुल आलम को बीते शनिवार को थावे क्षेत्र से गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस व आरोपित के बीच मुठभेड़ भी हुई थी. उसके पास से चोरी किये गये आभूषणों के अवशेष बरामद किये गये थे.

मंदिर की सुरक्षा को भेद कर चोरों ने उड़ा ली थी ज्वेलरी

पुलिस की सुरक्षा इंतजामों को धता बताते हुए 17-18 दिसंबर की रात चोरों ने थावे मंदिर के गर्भगृह का ताला काटकर वहां रखे लॉकर समेत माता रानी के बहुमूल्य आभूषण की चोरी कर ली थी. लॉकर को ही उठा ले गये, जिसमें मां का मुकूट, हार, छतरी समेत एक करोड़ से अधिक की ज्वेलरी थी. इस घटना से न केवल जिले, बल्कि पूरे सूबे में सनसनी फैल गयी थी.

ज्वेलरी की बरामदगी प्राथमिकता : एसपी

चोरी की इस वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था. इसमें एक संगठित गिरोह की भूमिका सामने आ रही है. गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर पुलिस चोरी गये आभूषणों की बरामदगी की दिशा में भी प्रयास कर रही है. अलग-अलग टीमों का गठन कर संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि थावे मंदिर चोरी मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं. उन्होंने कहा कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी अब जल्द ही सुनिश्चित की जायेगी. पुलिस हर पहलू की गहन जांच कर रही है. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel