[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज भोरे से अगवा दुकानदार चार घंटे में बरामद, उत्तरप्रदेश से सकुशल लौटा, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी

भोरे से अगवा दुकानदार चार घंटे में बरामद, उत्तरप्रदेश से सकुशल लौटा, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी

0
भोरे से अगवा दुकानदार चार घंटे में बरामद, उत्तरप्रदेश से सकुशल लौटा, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी

भोरे. स्थानीय थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गयी, जब स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने एक दुकानदार का अपहरण कर लिया. अपहरण की यह घटना उस समय हुई, जब दुकानदार मो. जलील अपनी दुकान बंद कर वापस घर लौट रहा था. उसकी दुकान भोरे में ही स्थित है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि देर शाम को लगभग 7:30 बजे जलील अहमद, पिता स्व. सरल मियां, निवासी हुस्सेपुर थाना भोरे, अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान लखराव मुख्य पथ से स्कॉर्पियो सवार अज्ञात अपराधियों ने उन्हें पकड़ लिया और पैसों के लेन-देन को लेकर अगवा कर लिया. घटना की जानकारी मिलते ही उनकी पत्नी शबाना खातून के बयान पर भोरे थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी. मामला दर्ज होते ही पुलिस सक्रिय हो गयी. भोरे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज चार घंटे के भीतर अपहृत दुकानदार को उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला अंतर्गत बनकटा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव से सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel