[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज कटेया में 27 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

कटेया में 27 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

0
कटेया में 27 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

गोपालगंज. उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार को कटेया थाना क्षेत्र के निमुईया गांव के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान टीम ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 27 लीटर देसी शराब बरामद की. साथ ही, तस्करी में उपयोग की जा रही एक बाइक को भी जब्त किया गया है. उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि जिले में शराब बरामदगी को लेकर लगातार छापेमारी और सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में टीम निमुईया गांव के पास वाहनों की सघन जांच कर रही थी. इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर जांच की गयी, जिसमें उसके बैग से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद हुई. मौके पर ही तस्कर को हिरासत में ले लिया गया. उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि शराब तस्करों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी हालत में अवैध शराब का कारोबार नहीं पनपने दिया जायेगा. गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ मध्य निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel