[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज विजयीपुर में शहीद अनुज तिवारी के समाधि स्थल को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त किया, तिरंगा भी उखाड़ा

विजयीपुर में शहीद अनुज तिवारी के समाधि स्थल को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त किया, तिरंगा भी उखाड़ा

0
विजयीपुर में शहीद अनुज तिवारी के समाधि स्थल को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त किया, तिरंगा भी उखाड़ा
जमीन पर गिरा तिरंगा झंडा व खेत जोता.

गोपालगंज से सुरेश राय/गौतम प्रसाद की रिपोर्ट
Gopalganj News : देश की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बीएसएफ जवान अनुज तिवारी की शहादत के बाद उनके पैतृक गांव में एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है. अभी बेटे की चिता की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि जमीन विवाद को लेकर कुछ असामाजिक तत्वों ने न सिर्फ शहीद के समाधि स्थल को क्षतिग्रस्त कर दिया, बल्कि वहां ससम्मान लहरा रहे तिरंगे को भी उखाड़कर फेंक दिया.

जानिए…क्या है पूरा मामला

विजयीपुर प्रखंड की अहियापुर पंचायत के भेड़िया गांव निवासी रामप्रवेश तिवारी के पुत्र अनुज तिवारी बीएसएफ में शिलॉन्ग में तैनात थे. बीते दिनों जमजिंका में ड्यूटी के दौरान उनका निधन हो गया था. पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर बीएसएफ के जवानों ने सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी थी, जिसके बाद तिरंगे में लिपटे शहीद का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था.
शहादत के बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने अनुज तिवारी की याद में उनके समाधि स्थल पर एक ‘शहीद स्मारक’ बनाने का निर्णय लिया था, जहां श्रद्धा के प्रतीक स्वरूप भारत का तिरंगा लगाया गया था.

तिरंगे को उखाड़ फेंका, फिर खेत को जबरन जोता

मिली जानकारी के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर गांव के ही कुछ दबंगों और असामाजिक तत्वों ने समाधि स्थल पर हमला बोल दिया. उन्होंने समाधि को नुकसान पहुंचाया और वहां लगे तिरंगे का अपमान करते हुए उसे उखाड़ फेंका दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है.

पिता ने कहा- अवैध कब्जा करने चाहते हैं कुछ लोग

जवान के पिता रामप्रवेश तिवारी ने बताया कि जिस जमीन पर मेरे शहीद बेटे की समाधि थी, वह मेरी अपनी निजी जमीन है. कुछ लोग उस पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं. उन्होंने प्रशासन से जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की.

Also Read : बिहार पुलिस की शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, वैशाली में तेल टैंकर से 1413 लीटर शराब बारामद

Previous article बिहार में 24 घंटे के भीतर हुए तीसरे एनकाउंटर की पूरी कहानी पढ़िए, बैरिकेडिंग देख भागा आरोपी, पुलिस पर कर दी फायरिंग
Next article जमीन विवाद में महिला को ईंट से पीटा
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel