[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज पशु तस्करी के खिलाफ गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीवान के पशु तस्कर अरमान खान की 3.40 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त

पशु तस्करी के खिलाफ गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीवान के पशु तस्कर अरमान खान की 3.40 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त

0
पशु तस्करी के खिलाफ गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीवान के पशु तस्कर अरमान खान की 3.40 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त
एसपी विनय तिवारी

Siwan Cattle Smuggler Property Seizure : (मनीष राज) बिहार में पशु तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है. गोपालगंज पुलिस ने अंतरराज्यीय पशु तस्करी सिंडिकेट के सरगना पर बड़ा शिकंजा कसते हुए उसकी करीब 3.40 करोड़ रुपये की कथित अवैध संपत्ति जब्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस संबंध में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा गया है.

पशु तस्करी सिंडिकेट के सरगना पर कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान जांच में खुलासा हुआ कि सीवान जिले के बड़हरिया निवासी अरमान खान लंबे समय से बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा पर सक्रिय एक संगठित पशु तस्करी गिरोह का संचालन कर रहा था. पुलिस के अनुसार वर्ष 2016 से 2025 के बीच उसने अवैध कारोबार के जरिए करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की.

जमीन, लग्जरी वाहन और आलीशान मकान का खुलासा

जांच के दौरान आरोपी और उसके परिजनों के नाम पर कई संपत्तियों का पता चला है. इनमें विभिन्न स्थानों पर जमीन, लग्जरी वाहन और आलीशान मकान शामिल हैं. पुलिस का दावा है कि ये संपत्तियां पशु तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों से अर्जित आय से बनाई गई हैं.

Gopalganj News : दर्जनभर से अधिक आपराधिक मामले दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अरमान खान के खिलाफ 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें हत्या का प्रयास, डकैती, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं. जांच के दौरान उसके बैंक खातों और परिजनों के खातों में भारी वित्तीय लेन-देन के साक्ष्य भी मिले हैं.

Cattle Smuggling Bihar: PMLA के तहत होगी जांच

एसपी विनय तिवारी द्वारा आर्थिक अपराध इकाई को भेजी गई रिपोर्ट में आरोपी की संपत्तियों को अपराध से अर्जित आय बताया गया है. इसी आधार पर बैंक रिकॉर्ड, संपत्ति विवरण और अन्य दस्तावेज EOU को सौंपे गए हैं. अब PMLA के तहत जांच के बाद संपत्तियों की जब्ती की कार्रवाई हो सकती है.

Animal Smuggling Network: दो दर्जन संदिग्ध तस्कर भी रडार पर

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस नेटवर्क से जुड़े करीब दो दर्जन अन्य संदिग्ध पशु तस्कर भी जांच एजेंसियों के रडार पर हैं. आने वाले दिनों में उनके खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है.

Also Read : गोपालगंज में विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले परशुराम यादव पर EOU और ED की नजर

Previous article हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं
Next article जहानाबाद: भीषण गर्मी में ड्यूटी के दौरान बिगड‍़ी तबीयत, चार होमगार्ड जवान बेहोश हुए
Avatar Of Vivek Singh
Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel