[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज राजेंद्र बस स्टैंड कीचड़ में तब्दील, यात्री बेहाल

राजेंद्र बस स्टैंड कीचड़ में तब्दील, यात्री बेहाल

0
राजेंद्र बस स्टैंड कीचड़ में तब्दील, यात्री बेहाल

गोपालगंज. जिला मुख्यालय का राजेंद्र बस स्टैंड की बदहाली लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है. नगर परिषद द्वारा संचालित इस बस स्टैंड पर हल्की बारिश होते ही पूरा परिसर कीचड़ से भर जाता है. स्थिति यह है कि पटना, मुजफ्फरपुर, गोरखपुर, बनारस, रांची, टाटा और सिलीगुड़ी जैसी बड़ी जगहों के लिए बसें यहीं से संचालित होती हैं. इससे सरकार को करोड़ों का राजस्व मिलता है, फिर भी यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं. बस स्टैंड पर पीने के पानी, शौचालय और रात में रोशनी तक की कोई व्यवस्था नहीं है. यात्रियों को घंटों तक गंदगी और असुविधा में इंतजार करना पड़ता है. वहीं, भवन की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि बारिश के समय छज्जा टूटकर गिरने लगता है. यात्री चाहकर भी वहां सुरक्षित शरण नहीं ले पाते. नगर परिषद ने वर्ष 2018 में राजेंद्र बस स्टैंड को हाइटेक बनाने की योजना तैयार कर नगर विकास विभाग को करीब 4.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा था. लेकिन पांच साल बीत जाने के बावजूद राशि आवंटित नहीं हो सकी है. नगर परिषद के कार्यपालक अभियंता का कहना है कि सफाई करायी जाती है और हाइटेक योजना का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है. इधर, यात्रियों और बस संचालकों ने जिला प्रशासन से तत्काल सफाई और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel