[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, अब वीडियो वायरल करने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज

शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, अब वीडियो वायरल करने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज

0
शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, अब वीडियो वायरल करने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
सांकेतिक तस्वीर

कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इन्कार करने का मामला सामने आया है. पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी थाना क्षेत्र के बगहवा गांव निवासी नीतीश कुमार के साथ तय हुई थी. इसके बाद युवक उससे लगातार फोन पर बातचीत करने लगा और उसे कुशीनगर सहित अन्य स्थानों पर घुमाने के बहाने ले जाता रहा. इसी दौरान उसने शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये पीड़िता का आरोप है कि जब उसने 21 नवंबर को युवक से शादी करने की बात कही, तो उसने साफ इन्कार कर दिया. इतना ही नहीं, युवक द्वारा उसकी आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी जा रही है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है. मामले को गंभीरता से लेते हुए कटेया थाना पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel