[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन की अपील

सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन की अपील

0
सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन की अपील

बैकुंठपुर. स्थानीय थाना परिसर में बुधवार को सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ नंदकिशोर साह, सीओ गौतम कुमार सिंह एवं एसडीपीओ राजेश कुमार ने की. इसमें जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग तथा पूजा समितियों के सदस्य शामिल हुए. बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि सरस्वती पूजा विद्या, ज्ञान और संस्कृति का पर्व है, जिसे आपसी भाईचारे और अनुशासन के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने पूजा पंडालों में धीमी आवाज में लाउडस्पीकर के उपयोग का निर्देश देते हुए डीजे और अश्लील गीतों पर पूर्ण प्रतिबंध की जानकारी दी. साथ ही सभी पूजा समितियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य बताया गया. एसडीपीओ ने कहा कि पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात और विसर्जन व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा. बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पूजा समिति के सदस्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel