[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज gopalganj news : लालू के पैतृक विधानसभा क्षेत्र में एनडीए नेताओं ने भरा हुंकार, नीतीश सरकार दोहराने का लिया संकल्प

gopalganj news : लालू के पैतृक विधानसभा क्षेत्र में एनडीए नेताओं ने भरा हुंकार, नीतीश सरकार दोहराने का लिया संकल्प

0
gopalganj news : लालू के पैतृक विधानसभा क्षेत्र में एनडीए नेताओं ने भरा हुंकार, नीतीश सरकार दोहराने का लिया संकल्प
सांकेतिक तस्वीर

उचकागांव. राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पैतृक विधानसभा क्षेत्र की लाइन बाजार पंचायत के बड़कागांव स्थित मुक्ति आदर्श उच्च विद्यालय के मैदान में शुक्रवार को एनडीए का विधानसभास्तरीय सम्मेलन हुआ.

सम्मेलन में भाजपा, जदयू और हम के नेताओं ने संयुक्त रूप से यह संकल्प लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए एकजुट होकर सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में फिर से डबल इंजन की सरकार बनेगी. नेताओं ने मंच से बिहार के विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए लालू-राबड़ी शासनकाल की आलोचना की. उन्होंने कहा कि 2005 से पहले का बिहार जंगलराज में जकड़ा हुआ था. नीतीश कुमार के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क और महिलाओं की सुरक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव आया है. आज बिहार बीमारु राज्य से निकलकर विकास की ओर बढ़ रहा है. सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष दुर्गा राय ने की, जबकि संचालन जदयू जिलाध्यक्ष आदित्य शंकर शाही ने किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए. सभा में विनोद कुमार सिंह, पंकज सिंह राणा, सुधांशु मिश्रा, सुमेर सिंह कुशवाहा, विजय सिंह, ललन मांझी, सांसद प्रतिनिधि रामाशीष सिंह, सरफराज हुसैन, दीपू शर्मा, लालबाबू राम, संजय चौहान, दिनेश मिश्रा, डब्ल्यू सिंह, बबलू मिश्रा समेत अनेक लोग मौजूद रहे. सम्मेलन में मौजूद नेताओं ने एक स्वर से कहा कि 2025 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व और एनडीए के एकजुट प्रयास से ऐतिहासिक बनेगा. जनता ने जंगलराज को नकार कर विकास और सुशासन का रास्ता चुना है और वह रास्ता आगे भी डबल इंजन की सरकार ही जारी रखेगी.

जीविका और उद्योग से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं महिलाएं

वन्य एवं पर्यावरण मंत्री डॉ सुनील कुमार ने कहा कि आज बिहार और केंद्र दोनों जगह डबल इंजन की सरकार चल रही है. विकास की योजनाओं के लिए राज्य को भरपूर संसाधन मिल रहे हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा में सुधार हुआ है. गांव-गांव तक सड़कों की चादर बिछ चुकी है. नीतीश कुमार ने महिलाओं को जीविका और उद्योग से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया है. आने वाले समय में यह शक्ति बिहार के विकास की और बड़ी ताकत बनेगी.

पहले चरवाहा, आज खोले जा रहे आइटीआइ और अच्छे कॉलेज

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार के दौरान शिक्षा के स्तर में बढ़ोतरी हुई है. सरकारी विद्यालय में बेहतर शिक्षा दी जा रही है. इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग कॉपी तथा पुस्तकें भी दी जा रही हैं. उन्होंने लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि एक समय था जब यहां के मुख्यमंत्री थे, तब चरवाहा विद्यालय खोला जाता था. लेकिन आज के दौर में आइटीआइ और अच्छे कॉलेज खोले जा रहे हैं.

मोदी और नीतीश के नेतृत्व में बिहार में बह रही विकास की गंगा

बैकुंठपुर के पूर्व विधायक व भाजपा नेता मिथिलेश तिवारी ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर चुनाव में जुटें. गोपालगंज की सभी सीटों पर एनडीए को जीत दिलानी है. मोदी और नीतीश के नेतृत्व में बिहार में विकास की गंगा बह रही है. इस बार सभी सीटों पर जीत सुनिश्चित कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पुनः गद्दी पर लाना है.

न इस्लाम खतरे में है, न संविधान खतरे में

पूर्व मंत्री राम सेवक सिंह ने कहा कि विपक्षी नेता सिर्फ लाल डायरी लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं. न इस्लाम खतरे में है, न संविधान खतरे में. खतरा है तो विपक्ष की साजिश से, जो बिहार और देश को विकास की पटरी से उतारना चाहते हैं. आगामी चुनाव में मतदाता विकास के नाम पर वोट दें और नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाएं.

हथुआ में पिछली गलती नहीं दोहराने की अपील

कुचायकोट विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय ने कहा कि पिछले चुनाव में मतदाताओं ने गलती कर दी थी, जिससे हथुआ विधानसभा क्षेत्र पांच साल पीछे चला गया. अगर उस समय रामसेवक सिंह को विधायक बनाया गया होता, तो विकास की कई समस्याओं का समाधान हो चुका होता. इस बार मौका है, मतदाता उन्हें चुनकर हथुआ के विकास की राह तेज करें. वहीं, पूर्व सांसद व मंत्री रामकृपाल यादव ने आह्वान किया कि 2025 में फिर से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाना है. एनडीए की सरकार ही विकास और सुशासन की गारंटी है. हम सब मिलकर ””””2025 फिर से नीतीश”””” का नारा बुलंद करें और जनता को समझाएं कि बिहार का भविष्य सिर्फ डबल इंजन की सरकार में सुरक्षित है.

गांव-गांव तक पहुंचायी योजनाओं की रोशनी

पूर्व मंत्री श्याम रजक का ने कहा कि एनडीए की सरकार ने गांव-गांव तक योजनाओं की रोशनी पहुंचायी है. गरीब, किसान और महिला सबके लिए योजनाएं बनायी गयीं. बिहार का विकास सिर्फ एनडीए के नेतृत्व में संभव है. इसलिए आगामी चुनाव में जनता को एकजुट होकर एनडीए उम्मीदवारों को विजयी बनाना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel