[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज हाड़ कंपाती ठंड में नप का अलाव बना गरीबों का सहारा

हाड़ कंपाती ठंड में नप का अलाव बना गरीबों का सहारा

0
हाड़ कंपाती ठंड में नप का अलाव बना गरीबों का सहारा

बरौली. जनवरी के पहले सप्ताह से हीं पड़ रही कड़ाके की ठंड अपने चरम पर है. इसका असर जनजीवन पर व्यापक रूप से पड़ रहा है. ठंड के कारण शहर की सड़कें 12 बजे के बाद तक सुनसान रह रही हैं, केवल इक्का-दुक्का वैसे लोग अपने घरों से निकल रहे हैं, जिनका निकलना जरूरी है. प्रशासन द्वारा स्कूलों की छुट्टी को भी बार-बार बढ़ाया जा रहा है ताकि मासूम नौनिहालों का बचाव ठंड से हो सके. ऐसी हाड़ कंपाती ठंड में नगर पर्षद द्वारा जलाये जा रहे अलाव उन गरीबों के लिए अमृत का काम कर रहे हैं, जिनके पास पूरे कपड़े नहीं हैं या जिनको कहीं जाना निहायत ही जरूरी है, थाना चौक पर पूरे दिन लोग अलाव ताप रहे हैं. ये अलाव उन मुसाफिरों को भी राहत दे रहे हैं जिनको अहले सुबह पटना, गोरखपुर आदि शहरों में जाने के लिए बस पकड़नी है क्योंकि उनको सबसे अधिक जरूरत इस अलाव की है. नप द्वारा अलाव के लिए लकड़ी दोपहर में दी जा रही है, ये अलाव थाना चौक, अस्पताल के आगे, गांधी चौक, क्रांति चैक, मीठा मोड़ सहित लगभग 20 जगहों पर जलाये जा रहे हैं लेकिन अभी अन्य देहाती क्षेत्रों की कई जगहों पर भी अलाव की जरूरत है, गांवों में बीडीओ मुकेश कुमार के द्वारा कई जगह रात में घुम-घुमकर कंबल वितरण किया गया है. ग्रामीण क्षेत्रों में भी ठंड है और ग्रामीणों को परेशानी है लेकिन अभी अलाव नहीं जल रहा है. इस संबंध में नप बरौली के इओ, ज्योति कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर परिषद क्षेत्र में अलाव जलाने की व्यवस्था नप प्रशासन की ओर से जारी है, किसी को भी ठंड में असुविधा नही होगी. कुछ और जगहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जायेगी. इसके अलावा अस्थायी रैन बसेरा भी बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel