[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज गोपालगंज में मुहर्रम को लेकर सख्त गाइडलाइन; बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस, डीजे पर पूरी रोक

गोपालगंज में मुहर्रम को लेकर सख्त गाइडलाइन; बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस, डीजे पर पूरी रोक

0
गोपालगंज में मुहर्रम को लेकर सख्त गाइडलाइन; बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस, डीजे पर पूरी रोक

Muharram DJ Ban: (मनीष राज) मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए गोपालगंज जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि मुहर्रम जुलूस के दौरान डीजे बजाने, हथियारों के प्रदर्शन और किसी भी प्रकार के भड़काऊ गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

संवेदनशील क्षेत्रों पर प्रशासन की विशेष नजर

जिले के सभी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर ली गई है. इन स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. साथ ही मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति कर पूरे क्षेत्र की निगरानी की जाएगी.

Image 1029
गोपालगंज में मुहर्रम को लेकर सख्त गाइडलाइन; बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस, डीजे पर पूरी रोक 5

सोशल मीडिया पर भी रहेगी कड़ी निगरानी

प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक या सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाली पोस्ट साझा करने वालों को चेतावनी दी है. ऐसे मामलों में तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. लोगों से केवल सत्यापित जानकारी साझा करने और अफवाहों से बचने की अपील की गई है.

Image 1027
गोपालगंज में मुहर्रम को लेकर सख्त गाइडलाइन; बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस, डीजे पर पूरी रोक 6

सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी

मुहर्रम जुलूस के प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाएगी. किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी. सभी थाना प्रभारियों को लगातार गश्त करने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं.

शांति समिति की बैठक में लिया गया निर्णय

प्रशासनिक अधिकारियों ने शांति समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और धार्मिक नेताओं के साथ बैठक कर आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने की अपील की. सभी से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया.

Image 1030
गोपालगंज में मुहर्रम को लेकर सख्त गाइडलाइन; बिना लाइसेंस नहीं निकलेगा जुलूस, डीजे पर पूरी रोक 7

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं. किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या प्रशासन को दें.

इसे भी पढ़ें: अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

Previous article बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां
Next article पानी के लिए भारत से युद्ध करेगा पाकिस्तान, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel