[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज मंगेतर का कॉल वेटिंग जाने पर सनकी ने शादी से पहले किया कत्ल

मंगेतर का कॉल वेटिंग जाने पर सनकी ने शादी से पहले किया कत्ल

0
मंगेतर का कॉल वेटिंग जाने पर सनकी ने शादी से पहले किया कत्ल

गोपालगंज. गोपालपुर थाने के रतनपुरा बगीचे में एक युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. जिस लड़के से युवती की शादी तय हुई थी, उसी ने मोबाइल कॉल वेटिंग जाने के शक में घर से बुलाकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है. सदर एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर हत्याकांड का खुलासा किया. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपित गुड्डू यादव विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया निवासी दयानंद यादव का पुत्र है. दोनों की सगाई होने के बाद शादी की तैयारी चल रही थी. इस दौरान युवती और गुड्डू आपस में बातचीत करने लगे थे. युवती का फोन कॉल वेटिंग जाने की वजह से गुड्डू को शक हो गया और उसे लगा कि उसकी होने वाली पत्नी किसी और के साथ बात करती है. बीते 26 अप्रैल की रात गोपालपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी उक्त युवती की घर से बुलाकर चाकू से हमला कर हत्या कर दी गयी थी. अगले दिन शनिवार को रतनपुरा गांव के बगीचे में उसका शव मिला था. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की. वहीं, घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम बुलायी गयी. वैज्ञानिक तरीके से जांच होने के बाद टेक्निकल सेल की मदद से साक्ष्य इकट्ठा किया गया. पुलिस को जांच में युवती और आरोपित गुड्डू यादव से बातचीत के कॉल डिटेल मिले. घटना के दिन उसने युवती को फोन कर घर से बुलाया और बगीचे में रेप करने के बाद चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी. अगले दिन गुड्डू यादव ने उसके नंबर पर कोई भी कॉल नहीं किया. इसी से पुलिस को शक हुआ और गुड्डू को उठाकर पूछताछ की गयी. पूछताछ के दौरान आरोपित ने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel