[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज उद्घाटन मैच में महुअवा की टीम ने सिकटिया को 23 रनों से हराया

उद्घाटन मैच में महुअवा की टीम ने सिकटिया को 23 रनों से हराया

0
उद्घाटन मैच में महुअवा की टीम ने सिकटिया को 23 रनों से हराया

पंचदेवरी. प्रखंड के ब्रह्मचौरा खेल मैदान में सोमवार को शुरू हुई क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-15 का उद्घाटन मैच महुअवा व सिकटिया के बीच खेला गया. इसमें महुअवा ने सिकटिया को 23 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया. इससे पूर्व मैच का उद्घाटन समाजसेवी रंजीत तिवारी, पैक्स अध्यक्ष प्रफुल्ल राय व पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि सुधांशु पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. मैच में सिकटिया की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी महुअवा की टीम ने निर्धारित 14 ओवरों में चार विकेट गंवाकर 190 रन बनाये. जवाब में खेलने उतरी सिकटिया की टीम 12.4 ओवरों में 167 रनों पर सिमट गयी. महुअवा की टीम 23 रनों से विजयी घोषित की गयी. प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार महुअवा टीम के खिलाड़ी दीपक को दिया गया. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मंगलवार को प्रतियोगिता का दूसरा क्वार्टर फाइनल सेमरिया व कोइसा के बीच खेला जायेगा. मौके पर डुलडुल, अनिल सिंह, अनमोल दुबे, विकास, विनोद, श्रीराम, लालू तिवारी सहित काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel