[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज 2.5 लाख रुपये का ऋण वितरित, जीएलजी समूह की महिलाओं को मिला आर्थिक संबल

2.5 लाख रुपये का ऋण वितरित, जीएलजी समूह की महिलाओं को मिला आर्थिक संबल

0
2.5 लाख रुपये का ऋण वितरित, जीएलजी समूह की महिलाओं को मिला आर्थिक संबल

कुचायकोट. प्रखंड के जलालपुर स्थित दी गोपालगंज सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की जलालपुर शाखा द्वारा महिलाओं के बीच कुल 2 लाख 50 हजार रुपये का ऋण वितरित किया गया. इस अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता बैंक के अध्यक्ष महेश राय ने की. कार्यक्रम में बैंक से जुड़े सभी पैक्स अध्यक्षों की भी उपस्थिति रही. ऋण प्राप्त करने वाले जीएलजी समूह की महिलाओं में उर्मिला देवी, निर्मला देवी, सिंधु देवी, अलका देवी और लकी देवी शामिल हैं. बैंक अध्यक्ष महेश राय ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें छोटे व्यवसाय व आजीविका के लिए प्रोत्साहित करना है. उन्होंने बताया कि बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड के तहत दिये गये ऋण के नवीनीकरण, छोटे किसानों और व्यवसायियों को अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराने, बैंक को सुविधाजनक व सशक्त बनाने तथा जमा वृद्धि को बढ़ावा देने का लक्ष्य तय किया गया. कार्यक्रम में जलालपुर शाखा के शाखा प्रबंधक नीरज कुमार श्रीवास्तव, पैक्स अध्यक्ष पंकज दुबे, धर्मेंद्र तिवारी, अखिलेश शाही, कमलेश सिंह, विनोद प्रसाद सहित जलालपुर बाजार के व्यवसायी भोला प्रसाद, नवीन कुमार रुंगटा, अभय पांडेय, बलराम प्रसाद समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel