[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज जयप्रकाश विश्वविद्यालय की पहली मेधा सूची में चयनित छात्रों को बड़ी राहत, अब 6 जुलाई तक होगा स्नातक में नामांकन

जयप्रकाश विश्वविद्यालय की पहली मेधा सूची में चयनित छात्रों को बड़ी राहत, अब 6 जुलाई तक होगा स्नातक में नामांकन

0
जयप्रकाश विश्वविद्यालय की पहली मेधा सूची में चयनित छात्रों को बड़ी राहत, अब 6 जुलाई तक होगा स्नातक में नामांकन
सांकेतिक तस्वीर

JPU Admission 2026: (विकास दुबे) जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) ने चार वर्षीय स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन की प्रक्रिया के बीच पहली मेधा सूची में चयनित छात्रों को बड़ी राहत दी है. विश्वविद्यालय ने नामांकन की अंतिम तिथि 30 जून से बढ़ाकर अब 6 जुलाई कर दी है. ऐसे में पहली मेधा सूची में चयनित वे छात्र-छात्राएं, जो किसी कारणवश अब तक दाखिला नहीं ले सके हैं, उन्हें एक और अवसर मिल गया है.

विश्वविद्यालय के इस निर्णय के बाद गोपालगंज जिले के कमला राय कॉलेज, महेंद्र महिला महाविद्यालय समेत सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में पहली मेधा सूची के आधार पर 6 जुलाई तक नामांकन जारी रहेगा. कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करने की अपील की है.

छूटे हुए छात्रों को मिला दूसरा मौका

पहली मेधा सूची जारी होने के बाद बड़ी संख्या में छात्र दस्तावेजों की कमी, तकनीकी दिक्कत या अन्य कारणों से तय समय पर नामांकन नहीं करा सके थे. इसे देखते हुए विश्वविद्यालय ने छात्रहित में अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला लिया है. इससे अब चयनित अभ्यर्थियों को बिना जल्दबाजी के दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने का अवसर मिलेगा.

दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही होगा अंतिम नामांकन

कॉलेजों में सबसे पहले छात्रों के मूल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन किया जाएगा. इसके बाद समर्थ पोर्टल पर नामांकन की जानकारी अपडेट की जाएगी. पोर्टल अपडेट होने के बाद छात्रों के पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल पर ऑनलाइन शुल्क भुगतान का लिंक भेजा जाएगा. निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही नामांकन की प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी.

नामांकन के लिए छात्रों को अलॉटमेंट लेटर, आवेदन पत्र, मैट्रिक एवं इंटर की अंकपत्र और प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, अपार आईडी, पासपोर्ट आकार का फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल एवं स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लानी होंगी. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए जाति, आय तथा ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र भी अनिवार्य होगा.

अधूरे दस्तावेज मिलने पर रद्द हो सकता है नामांकन

कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सत्यापन के दौरान सभी मूल प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है. यदि किसी छात्र के दस्तावेज अधूरे या गलत पाए जाते हैं तो उसका नामांकन रद्द किया जा सकता है. इसलिए पहली मेधा सूची में चयनित सभी विद्यार्थियों से 6 जुलाई तक हर हाल में नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है.

विश्वविद्यालय के इस फैसले से गोपालगंज समेत जेपीयू के अधीन आने वाले कॉलेजों के हजारों छात्रों को राहत मिली है. अब चयनित अभ्यर्थियों के पास दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय होगा, जिससे वे बिना किसी परेशानी के अपना नामांकन सुनिश्चित कर सकेंगे.

इसे भी पढ़ें: जयप्रकाश विश्वविद्यालय में आज होगी माइनर कोर्स की विशेष परीक्षा, अप्रैल में छूटे छात्रों को मिला दूसरा मौका

Previous article गोपालगंज में आधा दर्जन से अधिक प्रखंडों के बीडीओ बदले, ग्रामीण विकास विभाग ने जारी की नई अधिसूचना
Next article बेवफाई मिलती है, आखिर वह एक हीरो है… शादी पर खुलकर बोलीं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel