[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज नोटिस व चेतावनी के बाद प्रशासन का एक्शन, जगरनाथा बाजार में बुलडोजर चलाकर हटाया अतिक्रमण

नोटिस व चेतावनी के बाद प्रशासन का एक्शन, जगरनाथा बाजार में बुलडोजर चलाकर हटाया अतिक्रमण

0
नोटिस व चेतावनी के बाद प्रशासन का एक्शन,  जगरनाथा बाजार में बुलडोजर चलाकर हटाया अतिक्रमण
अतिक्रमण हटवाते पुलिस अधिकारी.

उचकागांव (गोपालगंज) से प्रशांत पाठक की रिपोर्ट
Gopalganj News : उचकागांव प्रखंड के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र जगरनाथा बाजार में शुक्रवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी सड़क की भूमि पर किए गए कब्जे को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया. अंचल प्रशासन की इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जबकि स्थानीय लोगों ने सड़क अतिक्रमण मुक्त होने पर राहत की सांस ली.

अब जाम से मिलेगी राहत

अंचल अधिकारी विकेश कुमार ने बताया कि जगरनाथा बाजार में कुछ लोगों द्वारा सरकारी सड़क की भूमि पर पक्का एवं स्थायी निर्माण कर अवैध कब्जा कर लिया गया था. इससे बाजार में आवागमन बाधित हो रहा था और अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी. आम जनता की सुविधा को देखते हुए प्रशासन ने नियमानुसार अतिक्रमण वाद दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी.

उन्होंने बताया कि अतिक्रमणकारियों को कई बार लिखित नोटिस जारी कर स्वयं कब्जा हटाने का अवसर दिया गया था. इसके बाद अंतिम चेतावनी भी दी गई, लेकिन अधिकांश लोगों ने प्रशासनिक निर्देशों को गंभीरता से नहीं लिया.

भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी

प्रशासनिक सख्ती के बीच छह आरोपितों में से केवल एक ने अपना अवैध निर्माण स्वयं हटा लिया, जबकि अन्य पांच लोगों ने निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी सरकारी भूमि खाली नहीं की. इसके बाद शुक्रवार को अंचल अधिकारी विकेश कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और बुलडोजर की मदद से सभी अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया.

कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. मौके पर अंचल अमीन समरजीत कुमार, सुजीत कुमार सिंह, संजय यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

Also Read: बिहार के 19 जिलों में आज भयंकर बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट

Previous article नवादा में मुहर्रम को लेकर हाई अलर्ट, प्रशासन और पुलिस ने बनाया संयुक्त एक्शन प्लान
Next article सहरसा में बच्चों ने सीखी सुजनी कला, भरतनाट्यम और रंगमंच की बारीकियां
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel