[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज समावेशी शिक्षा से दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई होगी आसान, अभिभावक होंगे जागरूक

समावेशी शिक्षा से दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई होगी आसान, अभिभावक होंगे जागरूक

0
समावेशी शिक्षा से दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई होगी आसान, अभिभावक होंगे जागरूक

गोपालगंज. जिले के दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने के लिए अब शिक्षक और अभिभावक विशेष प्रशिक्षित होंगे. इस पहल से विद्यालयों में ऐसे बच्चों के लिए पढ़ाई आसान होगी, साथ ही शिक्षकों को उनकी जरूरतों को समझने और पढ़ाई के नये तरीके अपनाने में मदद मिलेगी. प्रशिक्षण के बाद अभिभावक भी बच्चों की पढ़ाई में बेहतर सहयोग दे सकेंगे. इसी को लेकर बिहार शिक्षा परियोजना, गोपालगंज के समावेशी शिक्षा संभाग की ओर से सभी प्रखंडों में चयनित शिक्षकों का तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण शुरू किया गया है. प्रशिक्षण के दौरान समावेशी शिक्षा के सिद्धांत, दिव्यांग बच्चों की पहचान, शिक्षण पद्धति में बदलाव और सहयोगी तकनीकों का उपयोग जैसे विषय से शिक्षकों को अवगत कराया जायेगा. इस क्रम में गुरुवार को सदर बीआरसी पर शिक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ बीइओ दिनेश कुमार सिंह ने किया. मौके पर प्रशिक्षक अजय सती, सुजीत कुमार पांडेय, सर्व शिक्षा अभियान के विवेक रंजन, रविश कुमार के अलावा शशिकांत पांडेय समेत अन्य कर्मी थे. बीइओ ने बताया इस तरह के प्रशिक्षण से न केवल शिक्षकों को नयी जानकारी और कौशल मिलेंगे, बल्कि दिव्यांग बच्चों को भी पढ़ाई में बराबरी का अवसर सुनिश्चित होगा. शिक्षा विभाग का मानना है कि इससे विद्यालयों का वातावरण और अधिक समावेशी और सहयोगी बनेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel