[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज गोपालगंज: हीट स्ट्रोक का खतरा, चार दिनों तक हीटवेव का अलर्ट, 27 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना

गोपालगंज: हीट स्ट्रोक का खतरा, चार दिनों तक हीटवेव का अलर्ट, 27 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना

0
गोपालगंज: हीट स्ट्रोक का खतरा, चार दिनों तक हीटवेव का अलर्ट, 27 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना
तेज धूप से बचने के लिए छाता लेकर जाती छात्राएं.

गोपालगंज से संजय कुमार अभय की रिपोर्ट
Gopalganj Weather : ज्येष्ठ की गर्मी अब बेचैन कर रही है. राहत की वर्षा का इंतजार बढ़ा रही है. उधर मानसून ने मुंह मोड़ लिया है, पूर्वी बिहार तक पहुंचकर गोपालगंज समेत उत्तर बिहार के लोगों को तरसा रहा है. शनिवार को शहर में भीषण गर्मी पड़ी. दिन तो दिन रात को भी राहत नहीं मिली.

उमस ने पसीना सूखने नहीं दिया, जबकि हलक को सुखा कर रख दिया. तेज धूप और गर्म हवा के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा नजर आया. शहर में एक बार फिर हीटवेव का असर तेज हो रहा. पुरवा हवा भी राहत नहीं दे सकी. मौसम विभाग ने 24 जून तक हीटवेव बने रहने की संभावना जताई है.

हीट इंडेक्स 65 तक पहुंचा तो बढ़ी बेचैनी

शनिवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. जबकि 48 डिग्री जैसी गर्मी महसूस हो रही है. बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार नमी आने के कारण उमस में भारी बढ़ोतरी हुई है. अधिकतम आर्द्रता 63 प्रतिशत और न्यूनतम 39 प्रतिशत दर्ज की गई. इसके चलते हीट इंडेक्स 65 तक पहुंच गया, जो रेड श्रेणी में माना जाता है.

21-24 जून को हीटवेव चरम पर

इस स्थिति में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. 21 और 24 जून को शहर में हीट वेव अपने चरम पर रह सकती है. जिले में हीट वेव का प्रभाव पड़ा है. 21 जून से इसका दायरा बढ़ जाएगा और गोपालगंज में हीट वेव अपने पीक पर पहुंच जाएगी. अगले तीन-चार दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. दिन और रात दोनों समय उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रहेगी.

also Read : गोपालगंज के जिला शिक्षा भवन परिसर में 9 दिनों बाद खत्म हुआ नियोजित शिक्षकों का अनशन, तीन प्रमुख मांगों पर बनी सहमति

मानसून के 27 जून तक पहुंचने की संभावना

मौसम विज्ञानी एसएन पांडेय के अनुसार फिलहाल एक सप्ताह तक अच्छी वर्षा की संभावना नहीं दिख रही है. बिहार तक पहुंचकर मानसूनी हवा की गति कमजोर पड़ गई है. गोपालगंज और आसपास के क्षेत्रों में मानसून के 27 जून तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.

Also Read : सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन के नाम पर डीएम से पैरवी करना पड़ा भारी, तीन युवकों को गोपालगंज पुलिस ने किया डिटेन

हल्की छिटपुट बारिश की संभावना

स्थानीय वायुमंडलीय परिस्थितियों के चलते कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की या छिटपुट बारिश हो सकती है, लेकिन इससे गर्मी से खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. प्रशांत महासागर में तापमान सामान्य से लगभग 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है. इसके साथ ही हिंद महासागर डाइपोल (आइओडी) अभी तटस्थ अवस्था में है, जो अगस्त-सितंबर में विकसित हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में गर्मी का सितम जारी, लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम



Previous article आरा में छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, चाकू से वार की कोशिश, महिला समेत तीन गिरफ्तार
Next article NEET परीक्षार्थियों को राहत, इन रूटों पर चलेंगी 9 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, देखिए लिस्ट
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel