[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज थावे थाना परिसर के पंचमुखी हनुमान मंदिर में अखंड अष्टयाम से गूंजा हरिनाम

थावे थाना परिसर के पंचमुखी हनुमान मंदिर में अखंड अष्टयाम से गूंजा हरिनाम

0
थावे थाना परिसर के पंचमुखी हनुमान मंदिर में अखंड अष्टयाम से गूंजा हरिनाम

थावे. स्थानीय थाना परिसर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में शुक्रवार को 24 घंटे का अखंड अष्टयाम विधिवत रूप से प्रारंभ हुआ. यह धार्मिक आयोजन प्रत्येक वर्ष थाना परिवार एवं ग्रामीणों के सहयोग से किया जाता है. अष्टयाम को लेकर मंदिर परिसर को टेंट, शामियाना और आकर्षक फूल-मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया था, जिससे पूरा थाना परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया. पूजा आरंभ होने से पूर्व थाना कर्मियों और ग्रामीणों ने पूजा सामग्री की संपूर्ण व्यवस्था कर ली थी. वेदी पर यजमान के रूप में चौकीदार धर्मनाथ यादव एवं उनकी पत्नी मालती देवी विराजमान रहे. अष्टयाम की पूजा हनुमान मंदिर के पुजारी सुरेश पांडेय, आचार्य दीपक चौबे सहित अन्य आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई गयी. इसके बाद अष्टयाम मंडली द्वारा “हरे राम हरे कृष्ण” के संकीर्तन के साथ अखंड पाठ प्रारंभ किया गया. अष्टयाम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद के साथ 24 घंटे का भंडारा आयोजित किया गया है. शनिवार को पूर्णाहुति के उपरांत संध्या में प्रीति भोज का आयोजन होगा. इस अवसर पर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, प्रशिक्षु एसआइ अवधेश कुमार, एएसआइ नीरज कुमार पांडेय, पवन कुमार, सत्येंद्र सिंह, राजीव तिवारी, चौकीदार अमेरिकन चौधरी, कमलेश मांझी, सुमित कुमार, वीरेंद्र यादव, जसवीर पासवान, हीरामन मांझी, सुरेश मांझी सहित पुलिस कर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel