[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा बिहार का यह जिला, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू, जानें लेटेस्ट अपडेट

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा बिहार का यह जिला, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू, जानें लेटेस्ट अपडेट

0
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा बिहार का यह जिला, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू, जानें लेटेस्ट अपडेट
प्रतीकात्मक तस्वीर

Purvanchal Expressway: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से एनएच-27 को जोड़ने वाले नये हाइवे के निर्माण को लेकर यूपी के बाद अब बिहार में भी जमीन अधिग्रहण का कार्य शुरू कर दिया गया है. इस हाइवे का निर्माण कार्य पड़ोसी राज्य में शुरू भी चुका है. भूमि अधिग्रहण की कवायद पूरी कर ली गयी है. यह यूपी से बिहार के गोपालगंज के भोरे से होकर निकलेगा. इसे लेकर भोरे केनपंच राजस्व ग्राम की जमीन को अधिगृहीत किया जाना है. भूमि अधिग्रहण विभाग की पैमाइश के बाद इसका 3 डी नक्शा भी जारी कर दिया गया है.

पेड़ कटाई की प्रक्रिया शुरू

गोपालगंज के भोरे-तमकुही मुख्यमार्ग के किनारे स्थित पेड़ों की कटाई भी विभागीय प्रक्रिया द्वारा शुरू कर दी गयी है, भोरे के जिन गांवों से होकर ये सड़क गुजरने वाली है, उन गांव के किसानों की की सूची तैयार की जा रही है. इसका सड़क परिवहन व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के निर्देश पर स्थानीय स्तर पर पदाधिकारियों द्वारा मुआवजे से संबंधित रिपोर्ट तैयार की जा रही है. बिहार से सटे यूपी के क्षेत्र में संबंधित कार्य में तेजी आने के बाद यह उम्मीद जतायी जा रही है कि बिहार के हिस्से में भी भूमि अधिग्रहण का कार्य शीघ्र शुरू हो जायेगा. भूमि अधिग्रहण के बाद नये हाइवे का निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू होने की उम्मीद जतायी जा रही है. एनएच-727 बी यूपी के कुशीनगर जिले के तमकुही एनएच- 27 से बिहार के गोपालगंज जिले के तीन प्रखंडों पंचदेवरी, कटेया व भोरे हीते हुए पुनः यूपी के सलेमपुर तक जायेगा, जो आगे जाकर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को जोड़ेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

भोरे के पांच गांवों में होगा भूमि अधिग्रहण का कार्य

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे और एनएच 27 के बीच बनने वाले नये हाइवे (एनएच-727 बी) के निर्माण का कार्य यूपी में शुरू हो चुका है. बिहार में अब भू अर्जन का कार्य शुरू हुआ है. बिहार के हिस्सों में भी कहां-कहां मकान व निजी जमीन है, इसकी ड्राफ्टिंग की जा चुकी है, कहां कहां नदी, नाला, पुल-पुलिया, बिजली के पोल व खंभे आदि आयेंगे, इसको भी इंडिकेट किया जा चुका है. हालांकि भोरे क्षेत्र ये सड़क किसी भी नदी के ऊपर से नहीं गुजरेगी. भोरे के पांच गांवों को चिह्नित किया गया है, जहां से बाइपास निकल कर भोरे भिंगारी रोड में मिल जायेगा. भोरे प्रखंड के पाखोपाली, भानपुर, रुदलपुर, मलचौर (मिश्रौलिया) और सिसई शामिल हैं. इसके लिए जिस जगह से ये सड़क गुजरेगी वहां का 3 डी नक्शा तैयार कर भू अर्जन विभाग को सौंप दिया गया है. इसके बाद किसानों को नोटिस देने का कार्य शुरू हो जायेगा.

क्या बोले अधिकारी

भोरे सीओ अनुभव राय ने बताया कि एनएच 727 बी के निर्माण को लेकर भू अर्जन के लिए पांच राजस्व ग्राम को चिह्नित किया गया है. 3 डी नक्शा जारी हो गया है. खाता और खेसरा मिलान के बाद विभाग द्वारा रैयत को नोटिस किया जायेगा.

हाइवे के निर्माण के दौरान तीन जगहों पर बनेगा बाइपास

कंपनी की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार एनएच-727 बी के निर्माण के दौरान तीन जगहों पर बाइपास बनेगा. यूपी से ये सड़क सबसे पहले भोरे के भानपुर में प्रवेश करेगी, जहां से अलग अलग गांवों से होकर फिर सिसई गांव के पास में रोड पर आयेगी. इस बाइपास की लंबाई चार किमी की होगी. इसी प्रकार पंचदेवरी में भी बाइपास बनेगा, जिसकी लंबाई दो किमी होगी.

इसे भी पढ़ें: Gopalganj News : वन विभाग के अधिकारियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन, ड्रोन कैमरे से की गयी आदमखोर जानवर की तलाश

Previous article राजेश अध्यक्ष व बबलू बने सचिव
Next article फुटबॉल : विजेता टीम के खिलाड़ियों के बीच ट्रैक सूट वितरित
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel