[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज गोपालगंज में कल आंधी-पानी के आसार, वज्रपात की आशंका को लेकर मौषम विभाग का अलर्ट जारी

गोपालगंज में कल आंधी-पानी के आसार, वज्रपात की आशंका को लेकर मौषम विभाग का अलर्ट जारी

0
गोपालगंज में कल आंधी-पानी के आसार, वज्रपात की आशंका को लेकर मौषम विभाग का अलर्ट जारी
सांकेतिक तस्वीर

Gopalganj Weather: गोपालगंज में रविवार 5 जुलाई को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिनभर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश और तेज हवाएं भी चलने की संभावना है.

तापमान में आएगी गिरावट

बारिश के कारण अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. बारिश के बाद लोगों को भीषण उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है.

Image 227
सांकेतिक तस्वीर

इन इलाकों में हो सकती है अच्छी बारिश

गोपालगंज शहर के अलावा थावे, बरौली, बैकुंठपुर, कुचायकोट, मांझागढ़, भोरे, हथुआ, मीरगंज, फुलवरिया और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना जताई गई है.

किसानों के लिए राहत की खबर

मानसून की सक्रियता से धान की रोपनी कर रहे किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. खेतों में पर्याप्त नमी बनने से कृषि कार्यों में तेजी आएगी. हालांकि जिन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या है, वहां अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत होगी.

Image 228
गोपालगंज में कल आंधी-पानी के आसार, वज्रपात की आशंका को लेकर मौषम विभाग का अलर्ट जारी 4

लोगों के लिए सलाह

  • गरज-चमक के दौरान खुले मैदान में जाने से बचें.
  • बिजली चमकने पर पेड़ के नीचे खड़े न हों.
  • अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम की जानकारी लेते रहें.
  • वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, क्योंकि बारिश से सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं.

इसे भी पढ़ें: छपरा से दिल्ली के लिए कल चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें क्या है पूरा टाइम टेबल

Previous article झारखंड टेक्सटाइल नीति: 75% स्थानीय को नौकरी देना अनिवार्य, सरकार देगी 6000 रुपये तक सब्सिडी
Next article बिरौल में नकली तुलसी 00 का भंडाफोड़, पुलिस ने दो कारोबारियों को दबोचा
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel