[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज गोपालगंज में 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, 47 डिग्री जैसी गर्मी से लोग बेहाल, अगले 5 दिन बारिश के आसार नहीं

गोपालगंज में 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, 47 डिग्री जैसी गर्मी से लोग बेहाल, अगले 5 दिन बारिश के आसार नहीं

0
गोपालगंज में 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, 47 डिग्री जैसी गर्मी से लोग बेहाल, अगले 5 दिन बारिश के आसार नहीं

Gopalganj Weather: (संजय कुमार अभय) गोपालगंज जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है. मृगशिरा नक्षत्र के अंतिम चरण में तेज धूप और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. गुरुवार को सुबह से ही चिलचिलाती धूप के कारण दोपहर तक सड़कें और बाजार सूने नजर आए. मजबूरी में घर से निकलने वाले लोग गमछा, तौलिया और रुमाल से चेहरा ढंककर सफर करते दिखे.

दोपहर में बाजार और सड़कें रहीं सूनी

तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण गांव की गलियां, चौक-चौराहे, कस्बाई बाजार और प्रमुख सड़कें दोपहर में लगभग खाली दिखीं. बस और अन्य वाहनों का इंतजार कर रहे यात्री भी गर्मी से बेहाल नजर आए. प्यास बुझाने के लिए लोग नींबू पानी, नारियल पानी, शरबत और अन्य ठंडे पेय का सहारा लेते रहे.

Image 659
गोपालगंज में 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, 47 डिग्री जैसी गर्मी से लोग बेहाल, अगले 5 दिन बारिश के आसार नहीं 4

41.6 डिग्री तापमान, 47 डिग्री जैसी हुई गर्मी की अनुभूति

गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार लोगों को 47 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी का अहसास हुआ. दिनभर लगभग 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलती रहीं.

डॉक्टर की सलाह: लापरवाही पड़ सकती है भारी

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. शशि रंजन प्रसाद ने बताया कि तेज गर्मी में लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है. शरीर में पानी की कमी होने पर ब्लड प्रेशर गिर सकता है और समय पर इलाज नहीं मिलने पर गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं.

उन्होंने लोगों को सलाह दी कि दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, ओआरएस और अन्य तरल पदार्थ लें तथा तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी और नारियल पानी जैसे पानी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें.

Image 660
गोपालगंज में 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, 47 डिग्री जैसी गर्मी से लोग बेहाल, अगले 5 दिन बारिश के आसार नहीं 5

अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

मौसम विज्ञानी डॉ. एस.एन. पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में फिलहाल कोई विशेष मौसमी गतिविधि नहीं होने के कारण अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय होने की संभावना नहीं है. ऐसे में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है तथा बारिश के आसार फिलहाल नहीं हैं.

गर्मी से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें.
पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस और अन्य तरल पदार्थ पीते रहें.
हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें.धूप में निकलते समय छाता, टोपी या गमछे का प्रयोग करें.
बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें.
लू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें.

Also Read: औरंगाबाद में राजद का महाधरना, सांसद अभय कुशवाहा ने बढ़ते अपराध और महंगाई पर सरकार को घेरा

Previous article हाजीपुर में बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़! स्कूल के पिलर में डाले महज 2 सरिया, ग्रामीणों ने रोका लैब भवन का निर्माण
Next article Plain Shirts हुई पुरानी! इस समर लड़कों पर छाया फ्लोरल प्रिंट शर्ट का जादू
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel