[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज गोपालगंज सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली निजात, किसानों में खुशी की लहर

गोपालगंज सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली निजात, किसानों में खुशी की लहर

0
गोपालगंज सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली निजात, किसानों में खुशी की लहर

Gopalganj Weather News: (प्रशांत पाठक/गौतम प्रसाद) गोपालगंज में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली. आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई. बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली. वहीं धान की खेती की तैयारी कर रहे किसानों के चेहरे भी खिल उठे.

तेज बारिश से मौसम हुआ सुहाना

पिछले कई दिनों से गोपालगंज जिले में भीषण उमस और गर्मी से जनजीवन प्रभावित था. मंगलवार सुबह तेज हवाओं और गरज के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे इलाके का मौसम बदल दिया. ठंडी हवाओं के चलते लोगों ने राहत की सांस ली और मौसम सुहावना हो गया.

Image 1753
गोपालगंज सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली निजात, किसानों में खुशी की लहर 4

धान किसानों के लिए राहत की बारिश

वर्तमान समय धान की बुवाई और रोपनी की तैयारी का है. ऐसे समय में हुई बारिश किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है. किसानों का कहना है कि बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आएगी और धान की नर्सरी (बिचड़ा) के साथ रोपनी कार्य में तेजी आएगी.

Image 1752
गोपालगंज सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली निजात, किसानों में खुशी की लहर 5

जिले के कई प्रखंडों में भी हुई बारिश

उचकागांव के अलावा फुलवरिया, भोरे, हथुआ, कुचायकोट, कटेया, गोपालपुर, बैकुंठपुर, सिधवलिया, बरौली, मांझागढ़, थावे, पंचदेवरी और विजयीपुर समेत जिले के कई इलाकों में भी बारिश दर्ज की गई. बारिश से किसानों को राहत मिली है, हालांकि कुछ निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी बनी.

अगले एक-दो दिन और बारिश के आसार

स्थानीय मौसम के रुख को देखते हुए किसानों का मानना है कि अगले एक-दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है. यदि ऐसा होता है तो खरीफ फसलों, विशेषकर धान की खेती के लिए यह काफी लाभदायक साबित होगा. बारिश के बाद किसानों में नई उम्मीद जगी है और वे खेतों की तैयारी में जुट गए हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार में ‘फ्री’ की बीयर! हाजीपुर में ट्रक-पिकअप की टक्कर के बाद मची लूट, बोतलें बटोरने लगे लोग

Previous article रांची : नामकुम के लाली गांव में गुस्साए ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, जर्जर सड़क पर लगाया ‘नरक द्वार’ का बोर्ड 
Next article अमदाबाद में अनियंत्रित होकर खेत में पलटी टोटो, चार लोग बाल-बाल बचे
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel