[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज गोपालगंज में अब इस आधार पर होगा टीचरों का ट्रांसफर, जिला शिक्षा विभाग ने तय किया मानक

गोपालगंज में अब इस आधार पर होगा टीचरों का ट्रांसफर, जिला शिक्षा विभाग ने तय किया मानक

0
गोपालगंज में अब इस आधार पर होगा टीचरों का ट्रांसफर, जिला शिक्षा विभाग ने तय किया मानक
स्कूल में परीक्षा लेती शिक्षिका

Gopalganj Teacher Transfer: गोपालगंज जिले में शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू होने से पहले शिक्षा विभाग ने सरकारी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता का नया मानक लागू करने की तैयारी तेज कर दी है. विभाग ने जिला प्रशासन और जिला शिक्षा विभाग को विद्यालयवार शिक्षकों की वास्तविक आवश्यकता का आकलन करने का निर्देश दिया है. इसके लिए विद्यार्थियों के वास्तविक नामांकन, कक्षा संरचना और विषयवार जरूरत को आधार बनाया जाएगा.

Gopalganj Teacher Transfer : क्यों लागू किया जा रहा है नया मानक?

शिक्षा विभाग का मानना है कि जिले के कई सरकारी विद्यालयों में अब भी निर्धारित मानक के अनुसार पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं. ऐसे में नए मानकों के आधार पर सभी विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता की समीक्षा की जा रही है. इसी रिपोर्ट के आधार पर शिक्षकों के स्थानांतरण और पदस्थापन की आगे की प्रक्रिया तय होगी.

यह व्यवस्था शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम-2009 और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के प्रावधानों के अनुरूप लागू की जा रही है.

गोपालगंज की खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

पहली से पांचवीं तक कितने शिक्षक होंगे?

शिक्षा विभाग के नए मानक के अनुसार कक्षा 1 से 5 तक शिक्षकों की संख्या छात्र संख्या के आधार पर निर्धारित होगी.

  • 60 तक विद्यार्थी होने पर 2 शिक्षक.
  • 61 से 90 विद्यार्थी होने पर 3 शिक्षक.
  • 91 से 120 विद्यार्थी होने पर 4 शिक्षक.
  • 121 से 150 विद्यार्थी होने पर 5 शिक्षक.
  • 150 से अधिक विद्यार्थी होने पर 5 से अधिक शिक्षक तथा एक प्रधान शिक्षक का प्रावधान रहेगा.विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि छात्र-शिक्षक अनुपात 30:1 से अधिक नहीं होना चाहिए.

छठी से आठवीं तक विषयवार शिक्षक होंगे अनिवार्य

कक्षा 6 से 8 तक प्रत्येक विद्यालय में निम्न विषयों के लिए कम से कम एक-एक शिक्षक की व्यवस्था अनिवार्य होगी. विज्ञान एवं गणित, सामाजिक अध्ययन और भाषा (सामान्यतः हिंदी) के एक एक शिक्षक क्लास में अनिवार्य होंगे.

Gopalganj Teacher News: शिक्षकों की इस आधार पर होगी नियुक्ति

इसके अलावा 105 से 140 विद्यार्थियों वाले विद्यालयों में अंग्रेजी के लिए एक अतिरिक्त शिक्षक.
140 से 175 विद्यार्थियों वाले विद्यालयों में संस्कृत अथवा उर्दू के लिए एक अतिरिक्त शिक्षक की नियुक्ति की जाएगी.


इससे अधिक छात्र संख्या होने पर आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त शिक्षक उपलब्ध कराए जाएंगे.
दो शैक्षणिक इकाइयों के आधार पर होगी गणना

Gopalganj News : एक ही प्रधानाध्यापक रहेंगे कार्यरत

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 1 से 5 तथा कक्षा 6 से 8 को शिक्षक आवश्यकता निर्धारण के लिए अलग-अलग शैक्षणिक इकाई माना जाएगा. हालांकि पूरे विद्यालय के लिए प्रशासनिक रूप से एक ही प्रधानाध्यापक कार्यरत रहेंगे.

शिक्षकों के तबादले पर पड़ेगा असर

जिले के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता की समीक्षा शुरू कर दी गई है. माना जा रहा है कि इसी रिपोर्ट के आधार पर शिक्षकों के पदस्थापन और स्थानांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, ताकि जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है वहां प्राथमिकता के आधार पर उनकी तैनाती सुनिश्चित की जा सके.

Also Read : गोपालगंज : सरकारी अस्पतालों में जेनरिक की जगह ब्रांडेड दवाएं लिखने का आरोप, डॉक्टरों और दुकानदारों के बीच मिलीभगत की आशंका

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel