[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज ससुराल से लौट रहे गोपालगंज के युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 8 दिन बाद इलाज के दौरान गोरखपुर में मौत

ससुराल से लौट रहे गोपालगंज के युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 8 दिन बाद इलाज के दौरान गोरखपुर में मौत

0
ससुराल से लौट रहे गोपालगंज के युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 8 दिन बाद इलाज के दौरान गोरखपुर में मौत
मृतक की तस्वीर और परिजन

Gopalganj Road Accident : (मनीष राज) गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के समीप हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. युवक का इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

ससुराल से लौटते समय हुआ था हादसा

मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ गांव निवासी बृजकिशोर महतो के 33 वर्षीय पुत्र अग्रेज महतो के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार अग्रेज महतो 14 जून को अपनी ससुराल से बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान मिर्जापुर गांव के समीप किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

हादसे में गंभीर रूप से हुए थे घायल

टक्कर इतनी जोरदार थी कि अग्रेज महतो गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया.

Gopalganj News : गोरखपुर में चल रहा था इलाज

परिजनों ने बताया कि गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

Bihar Road Accident: मौत की खबर मिलते ही मचा कोहराम

युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया. सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया. मृतक परिवार का कमाऊ सदस्य था और भाड़े की गाड़ी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. गांव में युवक की मौत के बाद शोक का माहौल है.

Also Read : ‘भगत सिंह जैसे थे भरत तिवारी’, पप्पू यादव, संजय झा समेत इन नेताओं ने एनकाउंटर पर उठाए सवाल

Previous article गार्डन लवर्स के लिए जरूरी खबर, मानसून से पहले करें ये काम, खिल उठेगा बगीचा
Next article पीएम मोदी के प्रचार पर खर्च हुए 2,586 करोड़ रुपए, RTI में खुलासे के बाद टीएमसी ने केंद्र पर बोला हमला
Avatar Of Vivek Singh
Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel