[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज फरमायशी गाना नहीं गाने पर थर्ड जेंडर नर्तकी की गोली मारकर हत्या, गोपालगंज के शादी समारोह में हुई वारदात

फरमायशी गाना नहीं गाने पर थर्ड जेंडर नर्तकी की गोली मारकर हत्या, गोपालगंज के शादी समारोह में हुई वारदात

0
फरमायशी गाना नहीं गाने पर थर्ड जेंडर नर्तकी की गोली मारकर हत्या, गोपालगंज के शादी समारोह में हुई वारदात

Gopalganj News: (मनीष राज) गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत पटूहा जमुनहा गांव में एक शादी समारोह के दौरान थर्ड जेंडर नर्तकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी सोनू गोड के रूप में हुई है.

फरमाइशी गीत को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, महेंद्र कुशवाहा के यहां शादी समारोह में नाच-गाने का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान फरमाइशी गीत बजाने को लेकर गांव के तीन युवकों और थर्ड जेंडर नर्तकी के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने नर्तकी के साथ मारपीट शुरू कर दी.

मारपीट के दौरान पेट में मारी गोली

कार्यक्रम के संचालक रामायण यादव ने बताया कि मारपीट के दौरान एक युवक ने नर्तकी के पेट में गोली मार दी. गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी. कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Image 725
फरमायशी गाना नहीं गाने पर थर्ड जेंडर नर्तकी की गोली मारकर हत्या, गोपालगंज के शादी समारोह में हुई वारदात 3

तीन आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही कटेया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने मामले में तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

इलाके में बढ़ाई गई पुलिस सतर्कता

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल देखते हुए पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

कार्यक्रम संचालक ने बताया दुखद घटना

कार्यक्रम के आयोजक रामायण यादव, निवासी मालसी चौराहा, थाना बघौच घाट, जिला देवरिया ने बताया कि मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि गोलीबारी की नौबत आ गई. उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया.

Also Read: बिहार के 19 जिलों में आज भयंकर बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट

Previous article धनु साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 जून तक: आने वाले हफ्ते में नए अवसर आएंगे लेकिन एक गलती सब बिगाड़ सकती है
Next article वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 जून तक: आने वाले हफ्ते में वृश्चिक राशि वालों के लिए चेतावनी! गुस्से में लिया फैसला बिगाड़ सकता है काम
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel