[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज थावे दुर्गा मंदिर जाने वाली सड़क पर जलजमाव, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

थावे दुर्गा मंदिर जाने वाली सड़क पर जलजमाव, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

0
थावे दुर्गा मंदिर जाने वाली सड़क पर जलजमाव, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी
कीचड़ से सनी सड़क की तस्वीर

थावे (गोपालगंज) से चितरंजन उपाध्याय की रिपोर्ट
Gopalganj News : प्रखंड शिक्षा विभाग कार्यालय एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय विदेशी टोला के बीच से होकर थावे दुर्गा मंदिर जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों जलजमाव और कीचड़ के कारण बदहाल हो गई है. सड़क पर जमा पानी और कीचड़ से श्रद्धालुओं, छात्र-छात्राओं तथा स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कीचड़युक्त रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है. वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क के किनारे बना नाला ध्वस्त हो जाने के कारण पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है.

मंदिर मार्ग पर जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त, बारिश में बाढ़ जैसे हालात

हल्की बारिश के बाद भी सड़क पर पानी जमा हो जाता है.जबकि तेज बारिश होने पर स्थिति और गंभीर हो जाती है. सड़क पर जलजमाव होने से लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाई होती है तथा कई बार बाइक और साइकिल सवार फिसलकर गिर चुके हैं. श्रद्धालुओं का कहना है कि थावे दुर्गा मंदिर जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है. जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. इसके बावजूद मंदिर जाने वाले मार्ग की ऐसी स्थिति प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाती है. स्थानीय लोगों एवं आसपास के गेस्ट हाउस वालों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया. लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है. बारिश के बाद सड़क पर बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है. जिससे राहगीरों को काफी परेशानी होती है.

Also Read : मांझा बाजार चोरीकांड का पर्दाफाश, छत के रास्ते दुकान में घुसे चोर, चार दिन में पुलिस ने खोल दिया राज

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel