[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज Gopalganj News : शहर में गन्ने की गाड़ियों के लिए ट्रैफिक प्लान बदला, वाहनों का रूट चार्ट जारी

Gopalganj News : शहर में गन्ने की गाड़ियों के लिए ट्रैफिक प्लान बदला, वाहनों का रूट चार्ट जारी

0
Gopalganj News  : शहर में गन्ने की गाड़ियों के लिए ट्रैफिक प्लान बदला, वाहनों का रूट चार्ट जारी

गोपालगंज. विष्णु चीनी मिल लिमिटेड में सोमवार से गन्ना पेराई का कार्य शुरू हो गया है, जो आगामी तीन माह तक जारी रहेगा. इस दौरान आसपास के गन्ना किसानों द्वारा विभिन्न वाहनों से चीनी मिल में गन्ने की आपूर्ति की जायेगी. बड़ी संख्या में गन्ना लदे वाहन चीनी मिल तक पहुंचेंगे, जिसके कारण शहर के विभिन्न मार्गों पर यातायात प्रभावित हो सकता है. इससे बचने और सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस विभाग ने गन्ना आपूर्ति वाहनों के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है. ट्रैफिक डीएसपी शैलेश मिश्रा ने कहा कि लोगों की सहूलियत के लिए कदम उठाया गया है. डीएसपी ने सभी गन्ना किसानों और वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें, ताकि गन्ना आपूर्ति का कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके और लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े. पुलिस प्रशासन ने गन्ना आपूर्ति के लिए निर्धारित इन मार्गों का पालन करने को अनिवार्य किया है. जो वाहन इन मार्गों का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जायेगी. पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे इन मार्गों का पालन करें ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या यातायात जाम से बचा जा सके. इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी निगरानी रखी जायेगी. गन्ना आपूर्ति के लिए निर्धारित मार्ग छोटी और मध्यम ट्रैक्टर ट्रॉलियां : इन वाहनों को 24 घंटे थावे बाइपास से होकर तुरकाहा नहर मार्ग से होते हुए विष्णु चीनी मिल के गेट नंबर-तीन से मिल में प्रवेश करना होगा. बड़ी ट्रैक्टर ट्रॉलियां : इन वाहनों को रात्रि 10 बजे से सुबह चार बजे तक अरार मोड़, घोष मोड़, हॉस्पिटल मोड़ और हरखुआ स्टेशन से होते हुए गेट नंबर दो से मिल में प्रवेश करना होगा. भड़कुइया, दुलदुलिया, जफरटोला से आने वाले वाहन : इन वाहनों को नहर पुल से होते हुए मीरअलीपुर-आरा मशीन रास्ते से गेट नंबर एक से मिल में प्रवेश करना होगा. कुचायकोट से आने वाले वाहन : इन वाहनों को थावे बाइपास से होकर तुरकाहा नहर से होते हुए गेट नंबर-तीन से मिल में प्रवेश करना होगा. थावे रोड स्थित कौशल्या चौक होते हुए हरखुआ स्टेशन मार्ग : यह मार्ग गन्ना ढोने वाले वाहनों के लिए वर्जित रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel