[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज साइबर ठगी के शिकार युवक को गोपालगंज पुलिस ने लौटाए रुपये, तकनीकी जांच से ट्रेस हुए खाते

साइबर ठगी के शिकार युवक को गोपालगंज पुलिस ने लौटाए रुपये, तकनीकी जांच से ट्रेस हुए खाते

0
साइबर ठगी के शिकार युवक को गोपालगंज पुलिस ने लौटाए रुपये, तकनीकी जांच से ट्रेस हुए खाते
पुलिस के द्वारा लौटाई गयी खोई हुई राशि

Gopalganj News : (मनीष राज) गोपालगंज जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है. साइबर ठगी का शिकार हुए एक युवक को उसकी खोई हुई रकम वापस दिलाकर पुलिस ने राहत पहुंचाई है. पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर की गई त्वरित कार्रवाई के बाद पीड़ित को 24,370 रुपये वापस मिल गए.

Cyber Fraud News: ऑनलाइन ठगी का हुआ था शिकार

जानकारी के अनुसार, कर्णपुरा निवासी प्रभुनाथ साह के पुत्र दुर्गेश कुमार साह ऑनलाइन साइबर ठगी का शिकार हो गए थे. ठगों ने उनके खाते से 24,370 रुपये की राशि निकाल ली थी. घटना के बाद पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी.

Bihar Cyber Crime: तकनीकी जांच से ट्रेस हुए खाते

शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बैंकिंग ट्रांजेक्शन और डिजिटल रिकॉर्ड की तकनीकी जांच शुरू की. जांच के दौरान संबंधित बैंक खातों और लेन-देन को ट्रेस किया गया, जिसके आधार पर ठगी गई राशि को रिकवर करने में सफलता मिली.

Cyber Fraud Recovery: पीड़ित को लौटाई गई पूरी राशि

साइबर थाना पुलिस ने सफल प्रयास के बाद ठगी गई पूरी 24,370 रुपये की राशि वापस कर दी. राशि मिलने के बाद पीड़ित और उसके परिवार ने पुलिस का आभार जताया. पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ प्रभावी पहल माना जा रहा है.

साइबर ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत

गोपालगंज पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर समय बर्बाद न करें और तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें. साथ ही ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल का उपयोग करें.

Bihar News : जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव

पुलिस ने लोगों से अनजान लिंक, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने और संदिग्ध ऑनलाइन लेन-देन से बचने की सलाह दी है. अधिकारियों का कहना है कि समय पर शिकायत मिलने पर ठगी गई राशि को वापस कराने की संभावना काफी बढ़ जाती है.

Also Read : वैशाली में गंडक नदी में नहाने के दौरान 2 युवक डूबे, SDRF की टीम चला रही सर्च ऑपरेशन

Previous article तारकेश्वर मंदिर के प्रवेश मार्ग पर चलेगा बुलडोजर, सावन से पहले साफ होगा अतिक्रमण
Next article Emraan Hashmi Rooh: 5 साल बाद हॉरर जॉनर में लौटे इमरान हाशमी, नई फिल्म ‘रूह’ के 52 सेकंड के फर्स्ट लुक वीडियो ने उड़ाए होश
Avatar Of Vivek Singh
Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel