[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज Gopalganj News : थावे दुर्गा मंदिर गोलंबर चौक के पास कचरे के ढेर से श्रद्धालु हुए परेशान

Gopalganj News : थावे दुर्गा मंदिर गोलंबर चौक के पास कचरे के ढेर से श्रद्धालु हुए परेशान

0
Gopalganj News : थावे दुर्गा मंदिर गोलंबर चौक के पास कचरे के ढेर से श्रद्धालु हुए परेशान

थावे. थावे दुर्गा मंदिर के समीप एनएच-531 पर विदेशी टोला पंचायत के गोलंबर चौक के पास इन दिनों कचरे का ढेर लगा हुआ है. कचरे से उठ रही दुर्गंध के कारण मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खासकर सुबह और शाम के समय, जब मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है, तब बदबू के कारण वातावरण और अधिक दूषित हो जाता है. इससे न केवल श्रद्धालुओं की आस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि आसपास के दुकानदार और राहगीरों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने आशंका जतायी है कि लंबे समय तक कचरा जमा रहने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ सकता है. मच्छरों और अन्य कीटों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का जोखिम बना हुआ है. लोगों का कहना है कि पंचायत स्तर पर कचरा प्रबंधन के लिए लाखों रुपये खर्च किये जा रहे हैं, इसके बावजूद सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं है. उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कचरा हटाने और नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel