[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज गोपालगंज में मृत शिक्षक का बकाया वेतन रोकने पर शिक्षा विभाग पर बड़ी कार्रवाई, पटना हाईकोर्ट ने मांगा स्पष्टीकरण

गोपालगंज में मृत शिक्षक का बकाया वेतन रोकने पर शिक्षा विभाग पर बड़ी कार्रवाई, पटना हाईकोर्ट ने मांगा स्पष्टीकरण

0
गोपालगंज में मृत शिक्षक का बकाया वेतन रोकने पर शिक्षा विभाग पर बड़ी कार्रवाई, पटना हाईकोर्ट ने मांगा स्पष्टीकरण
शिक्षा भवन गोपालगंज

Gopalganj News : (विकास दुबे) गोपालगंज जिले के शिक्षा विभाग की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है. पटना हाईकोर्ट और लोक अदालत के आदेश के बावजूद एक मृत शिक्षक के बकाया वेतन का भुगतान अब तक नहीं हो सका है. मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने भोरे प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कल्याणपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक जयराम यादव से जवाब-तलब किया है. विभाग ने स्पष्ट संकेत दिया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी.

मृत शिक्षक के बकाया वेतन का मामला वर्षों से लंबित

यह मामला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कल्याणपुर के दिवंगत शिक्षक रमापति सिंह से जुड़ा है. विभागीय अभिलेखों के अनुसार दिसंबर 2010 से मई 2015 तक के बकाया वेतन भुगतान को लेकर उनकी पत्नी कलावती देवी ने न्यायालय की शरण ली थी.

हाईकोर्ट ने दिया था भुगतान सुनिश्चित करने का आदेश

मामले की सुनवाई के बाद पटना हाईकोर्ट ने 26 नवंबर 2025 को बकाया वेतन भुगतान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. इसके बाद जिला शिक्षा कार्यालय ने विद्यालय प्रशासन से जरूरी दस्तावेज और अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा ताकि भुगतान प्रक्रिया पूरी की जा सके.

दस्तावेज नहीं मिलने से अटकी रही प्रक्रिया

शिक्षा विभाग का आरोप है कि कई बार पत्राचार के बावजूद विद्यालय की ओर से आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए. इसके कारण न्यायालय के आदेश के बावजूद भुगतान की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी.

लोक अदालत के आदेश का भी नहीं हुआ पालन

विभाग के अनुसार मामला बाद में हाईकोर्ट द्वारा संचालित लोक अदालत तक पहुंचा, जहां भी बकाया वेतन भुगतान के पक्ष में निर्णय दिया गया. इसके बाद 19 मई को स्थापना डीपीओ कार्यालय ने दोबारा आवश्यक कागजात उपलब्ध कराने के लिए पत्र जारी किया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ.

सेवानिवृत्ति के बाद निधन, परिवार अब भी इंतजार में

विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार शिक्षक रमापति सिंह 31 मार्च 2022 को सेवानिवृत्त हुए थे. 10 अप्रैल 2024 को उनका निधन हो गया. निधन के दो वर्ष बाद भी उनके परिजनों को बकाया वेतन नहीं मिल सका है, जिससे परिवार को न्याय मिलने में लगातार देरी हो रही है.

प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) मुकेश कुमार द्वारा जारी पत्र में प्रभारी प्रधानाध्यापक पर उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना, आवश्यक अभिलेख समय पर उपलब्ध नहीं कराने और न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बाधा उत्पन्न करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

दो दिन में मांगा गया स्पष्टीकरण

स्थापना डीपीओ ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को पत्र प्राप्ति के दो दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है. साथ ही पूछा गया है कि क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, सारण प्रमंडल, छपरा के निर्देशानुसार उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई क्यों नहीं शुरू की जाए.

शिक्षा विभाग में बढ़ी हलचल

हाईकोर्ट, लोक अदालत और शिक्षा विभाग के आदेशों के बावजूद लंबित इस मामले ने जिले के शिक्षा महकमे में हड़कंप मचा दिया है. अब सभी की निगाहें प्रधानाध्यापक के जवाब और विभाग द्वारा आगे उठाए जाने वाले कदमों पर टिकी हैं.

Also Read : बिहार में ऑनलाइन साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, सारण पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त कार्रवाई में 2 आरोपी गिरफ्तार

Previous article नशा समाज, परिवार व युवाओं के भविष्य के लिए चुनौती : डीसी
Next article जनसेवा और बूथ स्तर पर सक्रिय रहें कार्यकर्ता : अर्जुन मुंडा
Avatar Of Vivek Singh
Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel