[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज हथियार उठाते ही गिरे रबजान मियां, कुर्बानी के दौरान हार्ट अटैक से मौत

हथियार उठाते ही गिरे रबजान मियां, कुर्बानी के दौरान हार्ट अटैक से मौत

0
हथियार उठाते ही गिरे रबजान मियां, कुर्बानी के दौरान हार्ट अटैक से मौत
अस्पताल में मृतक की तस्वीर

Gopalganj News (चितरंजन उपाध्याय) : थावे थाना क्षेत्र में बकरीद के मौके पर एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. कुर्बानी के दौरान 50 वर्षीय व्यक्ति की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो जाने के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली गांव निवासी चुल्हाई मियां के पुत्र रबजान मियां के रूप में की गई है. बताया जाता है कि बकरीद के अवसर पर उन्हें थावे थाना क्षेत्र के मीरअलीपुर गांव में बकरे की कुर्बानी देने के लिए बुलाया गया था. कुर्बानी की तैयारी के दौरान जैसे ही उन्होंने हथियार उठाया, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह मौके पर ही गिर पड़े. घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

दो साल में पति-पत्नी की मौत, इलाके में चर्चा का विषय बनी घटना

आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है. रबजान मियां की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि वह काफी मिलनसार और धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे तथा सामाजिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे. घटना को लेकर एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है. परिजनों के अनुसार, पिछले वर्ष भी इसी स्थान पर कुर्बानी के दौरान उनकी पत्नी की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. लगातार दूसरे साल एक ही परिवार में हुई इस दुखद घटना से लोग स्तब्ध हैं और गांव में इसकी चर्चा जोरों पर हो रही है.

Also Read : सीवान हत्याकांड: 8 नामजद समेत 18 पर केस, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel