[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज Gopalganj News : यूपी के बॉर्डर से कोन्हवां तक हाइवे पर सक्रिय है वाहनों से अवैध वसूली करने वाला रैकेट

Gopalganj News : यूपी के बॉर्डर से कोन्हवां तक हाइवे पर सक्रिय है वाहनों से अवैध वसूली करने वाला रैकेट

0
Gopalganj News  : यूपी के बॉर्डर से कोन्हवां तक हाइवे पर सक्रिय है वाहनों से अवैध वसूली करने वाला रैकेट

गोपालगंज. यूपी के बॉर्डर से लेकर कोन्हवां तक हाइवे पर कभी फर्जी वाणिज्यकर विभाग, कभी डीटीओ, कभी फाइनांसर के अफसर बनकर वाहनों से लगातार अवैध वसूली की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. 15 दिनों में कुचायकोट पुलिस पांच युवकों को अरेस्ट कर जेल भेज चुकी है. हाइवे पर यूपी बॉर्डर से लेकर कोन्हवां मोड़ तक वाहनों से जबरन रंगदारी वसूलने वाले कई गैंग सक्रिय है. इस गैंग के द्वारा इलाके के मनबढ़ू युवकों को शामिल कर एक बड़ा नेटवर्क बनाया गया है. यह रैकेट अपनी मजबूत सेटिंग की बदौलत सरेआम वाहनों से रंगदारी वसूलते हैं. नहीं देने वालों के साथ मारपीट की घटना भी की जाती है. इस रैकेट पर राजनीतिक संरक्षण होने की बात भी कही जा रही है. पुलिस ने दो दिन कार्रवाई की, तो नेटवर्क में हड़कंप मच गया है.

पुलिस ने गिरफ्तार तीनों युवकों को भेजा जेल

कुचायकोट पुलिस ने 19 मार्च को हाइवे पर वसूली करने वाले गैंग के तीन सदस्यों को अरेस्ट किया. उनके पास से एक बोलेरो 02 मोबाइल, 630 रुपये जब्त किये गये हैं. अरेस्ट युवकों में यूपी के कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना के भटवलिया गांव के धनंजय तिवारी के पुत्र सुमित तिवारी, विशंभरपुर थाने के भरथिया गांव के शेषनाथ तिवारी के पुत्र बुलेट कुमार तिवारी तथा उचकागांव थाने के नवादा परसौनी गांव के स्व. गोरख तिवारी के पुत्र प्रेम कुमार तिवारी शामिल हैं.

फर्जी डीटीओ बनकर वसूल रहे थे राशि

कुचायकोट पुलिस ने दो मार्च को दो युवकों को अरेस्ट किया है. गिरफ्तारों में यूपी के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के हफुआ जीवन गांव के पिंटू मिश्रा के पुत्र निखिल मिश्रा व सिधवलिया थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बाजार के मुन्ना यादव के पुत्र गुड्डू कुमार है. जबकि पुलिस को चकमा देकर फुलवरिया गांव के कन्हैया प्रधान के पुत्र अनमोल प्रधान व एक अन्य माफिया भाग निकले.

रंगदारी वसूलने वाले गैंग पर होगा एक्शन

पुलिस कप्तान अवधेश दीक्षित ने बताया कि ऐसे रैकेट की तलाश की जा रही है. इसमें शामिल लोगों पर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel