[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज गोपालगंज: एक्सीलेंट कोचिंग सेंटर के 17 छात्रों ने बिहार पॉलिटेक्निक व पैरामेडिकल परीक्षा में पाई सफलता

गोपालगंज: एक्सीलेंट कोचिंग सेंटर के 17 छात्रों ने बिहार पॉलिटेक्निक व पैरामेडिकल परीक्षा में पाई सफलता

0
गोपालगंज: एक्सीलेंट कोचिंग सेंटर के 17 छात्रों ने बिहार पॉलिटेक्निक व पैरामेडिकल परीक्षा में पाई सफलता

Gopalganj News: (राकेश कुमार) गोपालगंज प्रखंड के बथुआ बाजार एवं कल्याणपुर स्थित एक्सीलेंट कोचिंग सेंटर ने इस वर्ष भी प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है. संस्थान के 20 छात्र-छात्राओं में से 17 ने बिहार पॉलिटेक्निक एवं पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है.

सफल विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित हुआ समारोह

छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर सोमवार को कोचिंग परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान संस्थान के संचालक कमलेश शर्मा ने सभी सफल अभ्यर्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

Image 562
गोपालगंज: एक्सीलेंट कोचिंग सेंटर के 17 छात्रों ने बिहार पॉलिटेक्निक व पैरामेडिकल परीक्षा में पाई सफलता 4

उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है. संस्थान आगे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा.

इन विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता

सफल छात्र-छात्राओं में युवराज पांडेय, विश्वरूप कुमार, अजीत शाह, रोहित तिवारी, आशीष गुप्ता, लकी कुमारी, नंदनी कुमारी, कुलसुम खातून, संगीता कुमारी, बबली कुमारी और सोनम कुमारी सहित अन्य विद्यार्थी शामिल हैं.

संस्थान के अनुसार एक छात्रा ने पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, जबकि अन्य सफल विद्यार्थियों ने बिहार पॉलिटेक्निक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है.

नियमित पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की भी कराई जाती है तैयारी

संचालक कमलेश शर्मा ने बताया कि संस्थान में नियमित शैक्षणिक अध्ययन के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्थित तैयारी भी कराई जाती है. अनुभवी शिक्षकों की टीम विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन देने के लिए लगातार प्रयासरत रहती है.

उन्होंने बताया कि पूर्व वर्षों में भी संस्थान के कई छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर चुके हैं, जिनमें निक्की कुमारी, अंकित कुमार, अजीत कुमार, प्रवीण कुमार और रितिक मिश्रा प्रमुख हैं.

Image 563
गोपालगंज: एक्सीलेंट कोचिंग सेंटर के 17 छात्रों ने बिहार पॉलिटेक्निक व पैरामेडिकल परीक्षा में पाई सफलता 5

शिक्षकों ने दी बधाई, छात्रों का बढ़ाया उत्साह

इस अवसर पर शिक्षक डी.के. मिश्रा, आर.बी. चौहान एवं बी.के. गुप्ता ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी. समारोह के दौरान विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएं

Previous article फिरहाद हकीम की ऋतब्रत बनर्जी से हुई मुलाकात, बंगाल में बढ़ीं सियासी अटकलें
Next article जमालपुर की श्री योगमाया बड़ी दुर्गा महारानी के दरबार में हर मुराद होती है पूरी, 200 साल से कायम है अटूट विश्वास
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel