[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज Gopalganj News : मांझा बाजार में दो पक्षों में मारपीट व चाकूबाजी, कई घायल

Gopalganj News : मांझा बाजार में दो पक्षों में मारपीट व चाकूबाजी, कई घायल

0
Gopalganj News : मांझा बाजार में दो पक्षों में मारपीट व चाकूबाजी, कई घायल
सांकेतिक तस्वीर

मांझा. स्थानीय थाना क्षेत्र के मांझा बाजार में पूर्व के आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और चाकूबाजी की घटना हुई. इसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक पक्ष के आदमापुर गांव निवासी विजय कुमार यादव ने आरोप लगाया कि वह सोमवार को नेवता से लौट रहे थे, तभी भवानीगंज गांव में कुछ लोगों ने घेरकर बेरहमी से पिटाई की और चाकू तथा पिस्टल के बट से हमला कर घायल कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष के भवानीगंज निवासी प्रमोद गिरि ने बताया कि वह मंगलवार को अपनी पत्नी का गहना लेने मांझा बाजार आये थे. इसी दौरान डॉ रामाजी चौधरी की दुकान के पास कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया, चाकू से घायल किया और जेवर छीनने का प्रयास किया. इस मामले में विजय कुमार यादव ने छह लोगों के खिलाफ, जबकि प्रमोद गिरि ने चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि वर्चस्व को लेकर विवाद हुआ है. मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel