[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज पूर्व की रंजिश में किसान की चाकू गोदकर हत्या, दियारा क्षेत्र में मिला शव

पूर्व की रंजिश में किसान की चाकू गोदकर हत्या, दियारा क्षेत्र में मिला शव

0
पूर्व की रंजिश में किसान की चाकू गोदकर हत्या, दियारा क्षेत्र में मिला शव

(गोपालगंज से मनीष राज की रिपोर्ट)

Gopalganj News: गोपालगंज जिले में आपसी रंजिश एक बार फिर खूनी रूप लेती नजर आई, जहां पूर्व के विवाद को लेकर एक किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर माधो बलुआ टोला निवासी 40 वर्षीय मोहन यादव, पिता हरकेश यादव के रूप में हुई है.

खरीदारी के लिए निकले थे घर से

जानकारी के अनुसार 31 तारीख की शाम मोहन यादव मठिया नंदलाल बाजार में घरेलू सामान की खरीदारी के लिए निकले थे. इसी दौरान कथित रूप से पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उन्हें जबरन अपने साथ ले लिया. इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका.

परिजनों ने लगाया अपहरण कर हत्या का आरोप

मृतक के परिजनों ने संदीप यादव, पिता रामदेव यादव तथा रवि यादव, पिता बाबूलाल यादव पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि दोनों आरोपियों ने मोहन यादव को सुनसान दियारा क्षेत्र में ले जाकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी.

दियारा क्षेत्र में मिला शव, फैली सनसनी

घटना के बाद आरोपियों ने शव को गुमानिया दियारा स्थित विजयपुर चावर में फेंक दिया. अगले दिन विशम्भरपुर थाना क्षेत्र में शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुरानी रंजिश को माना जा रहा कारण

पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है. हालांकि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

परिजनों ने आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: गोपालगंज में 38 डिग्री तापमान का कहर, जिले में वायरल फीवर का प्रकोप, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Previous article बंगाल का मौसम अपडेट: अभी नहीं मिलेगी उमस और गर्मी से राहत, जानें मानसून कब पहुंचेगा कोलकाता
Next article वीकेंड खत्म होते ही लड़खड़ाई ‘चांद मेरा दिल, 11वें दिन दिखी गिरावट
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel