[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज गोपालगंज के बलेसरा पैक्स चुनाव में तख्तापलट, निवर्तमान अध्यक्ष को हराकर चंदन चौधरी बने

गोपालगंज के बलेसरा पैक्स चुनाव में तख्तापलट, निवर्तमान अध्यक्ष को हराकर चंदन चौधरी बने

0
गोपालगंज के बलेसरा पैक्स चुनाव में तख्तापलट, निवर्तमान अध्यक्ष को हराकर चंदन चौधरी बने

(गोपालगंज से प्रशांत पाठक की रिपोर्ट)

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के उचकागांव प्रखंड की बलेसरा पंचायत में आयोजित प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला. अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में चंदन चौधरी ने निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष बच्चा चौधरी को 108 मतों से पराजित कर जीत हासिल की.

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मतगणना

बुधवार को मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद प्रखंड मुख्यालय स्थित सद्भावना मंडप में मतगणना केंद्र बनाया गया. प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतों की गिनती शुरू हुई. जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ती गई, प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की उत्सुकता भी बढ़ती गई.

520 वोट पाकर चंदन चौधरी ने दर्ज की जीत

देर रात घोषित परिणाम के अनुसार चंदन चौधरी को कुल 520 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बच्चा चौधरी को 412 वोट मिले. इस तरह चंदन चौधरी ने 108 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर बलेसरा पैक्स अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया.

39 मत हुए अवैध घोषित

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार चुनाव में कुल 971 मत डाले गए थे. मतगणना के दौरान 39 मत अवैध (रिजेक्ट) पाए गए, जिन्हें गणना से बाहर कर दिया गया. शेष वैध मतों के आधार पर चंदन चौधरी को विजेता घोषित किया गया.

समर्थकों ने मनाया जीत का जश्न

परिणाम घोषित होते ही सद्भावना मंडप के बाहर मौजूद चंदन चौधरी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. समर्थकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर तथा मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया.

किसानों के हित में काम करने का संकल्प

नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष चंदन चौधरी ने बलेसरा पंचायत के किसानों और मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि किसानों के विश्वास की जीत है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पैक्स के माध्यम से किसानों के कल्याण, विकास और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे.

Also Read: औरंगाबाद की बड़ी कामयाबी: इंस्पायर अवार्ड में पूरे बिहार में बना नंबर वन, सर्वाधिक 53 बाल वैज्ञानिकों का चयन

Previous article Motihari Mandi Bhav: मोतिहारी में ₹6 किलो तक आया थोक आलू, जानें सरसों तेल, गेहूं और धान का ताजा रेट
Next article पाकिस्तान: बच्चों के सामने महिला से दुष्कर्म करने वालों की फांसी की सजा बरकरार, एलन मस्क हुए खुश; कही ये बात
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel