[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज गोपालगंज में सीवान के युवक का शव पेड़ से लटका मिला, 20 वर्षों से अपने मामा के घर रह रहा था

गोपालगंज में सीवान के युवक का शव पेड़ से लटका मिला, 20 वर्षों से अपने मामा के घर रह रहा था

0
गोपालगंज में सीवान के युवक का शव पेड़ से लटका मिला, 20 वर्षों से अपने मामा के घर रह रहा था

Gopalganj News: (मनीष राज) गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के नवादा गांव में शुक्रवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसाव रफी टोला निवासी 22 वर्षीय शोहरत अली के रूप में हुई है. वह पिछले करीब 20 वर्षों से अपने मामा मामून रसीद उर्फ अगलु के घर नवादा गांव में रह रहा था.

घटना की सूचना मिलते ही बरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

स्थानीय लोगों ने सुबह गांव के समीप एक पेड़ से युवक का शव लटका देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Image 760
गोपालगंज में सीवान के युवक का शव पेड़ से लटका मिला, 20 वर्षों से अपने मामा के घर रह रहा था 4

जमीन खरीद को लेकर था विवाद

परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, शोहरत अली अपने मामा के गांव नवादा में ही जमीन खरीदकर घर बनाना चाहता था. इसके लिए उसने गांव के एक व्यक्ति को जमीन लिखवाने के लिए पैसे भी दिए थे.

बताया जा रहा है कि काफी समय बीत जाने के बावजूद जमीन का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था. इसी विवाद को लेकर उसकी मौत को जोड़कर भी देखा जा रहा है.

हत्या या आत्महत्या, हर पहलू पर जांच

बरौली थाना पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

Image 761
गोपालगंज में सीवान के युवक का शव पेड़ से लटका मिला, 20 वर्षों से अपने मामा के घर रह रहा था 5

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. यदि जांच में किसी की संलिप्तता सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: बिहार के 19 जिलों में आज भयंकर बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट

Previous article खगड़िया में प्रशासनिक फेरबदल, डीएम-एसपी समेत तीन वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला
Next article जहानाबाद: वाहन चेकिंग अभियान में सख्ती, एक सप्ताह में 2.35 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel