[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज Gopalganj New DM: नये डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने संभाली जिले की कमान, जानें अधिकारियों को क्या बोले

Gopalganj New DM: नये डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने संभाली जिले की कमान, जानें अधिकारियों को क्या बोले

0
Gopalganj New DM: नये डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने संभाली जिले की कमान, जानें अधिकारियों को क्या बोले

Gopalganj New DM: बुधवार को डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने 56 वें जिला पदाधिकारी के रूप में प्रभार लिया. कलेक्ट्रेट में डीएम के पहुंचते ही उनको गार्ड आफ ऑनर दिया गया. इस क्रम में डीडीसी कुमार निशांत विवेक एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा पुष्प पौधा देकर जिला पदाधिकारी का स्वागत किया गया. चुनाव आयोग द्वारा हरियाणा विधानसभा चुनाव में ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया था. वहां के निर्वाचन कराने के बाद गोपालगंज का कार्यभार ग्रहण किया.

DM ने की अपील

जिले की कमान को संभालने के साथ ही डीएम ने कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त किया. सभी पदाधिकारी को संबोधित करते हुए डीएम ने आगामी पर्व त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को अभी की प्राथमिकता बताई. बाढ़ के समय जिले में सभी पदाधिकारी के कार्य की सराहना करते हुए त्योहारों को संपन्न कराने में पूरी निष्ठा के साथ सहयोग की अपील की.

Gopalganj New Dm
Gopalganj new dm: नये डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने संभाली जिले की कमान, जानें अधिकारियों को क्या बोले 3

DM ने तीन प्राथमिकताओं का किया जिक्र

डीएम ने तीन प्राथमिकताओं का जिक्र किया. सभी योजनाओं का क्रियान्वयन जिला स्तर से होना है इसलिए जिला स्तरीय सभी योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे. लोगों तक स्कीम का ससमय गुणवत्तापूर्ण लाभ मिलने पर सरकार की छवि खराब होती है. विभागीय कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी. मंथली टूर प्रोग्राम सभी को उपलब्ध करा दिया जाएगा. बैठक में सभी पदाधिकारी पूरी तैयारी करके आए पूर्व के दिए गए अनुदेश और वर्तमान किया जा रहे हैं इंप्लीमेंट की पूरी जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होंगे. सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामनाओं के साथ बैठक समाप्त की गई.

इसे भी पढ़ें: पवन सिंह के बाद सियासत में उतरा एक और भोजपुरी सुपरस्टार, जानिए किस सीट से ठोक सकते हैं ताल

Bihar Job: बिहार के युवाओं का रुकेगा पलायन, IT पॉलिसी लागू होने के बाद अब पांच शहरों में होगा ये काम

Previous article बसपा संस्थापक कांशीराम को पुण्यतिथि पर किया गया याद
Next article दुर्गापूजा में सोशल मीडिया पर विद्वेष फैलाने वालों पर होगी सख्ती कार्रवाई
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel